{"_id":"67b23ff8b691743a47057469","slug":"rail-traffic-affected-due-to-cancellation-of-service-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130099-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेवा निरस्त होने से प्रभावित रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेवा निरस्त होने से प्रभावित रहा रेल यातायात
Mon, 17 Feb 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के रेलवे जंक्शन से नई दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 54423 रविवार को रद्द रही। इस कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी रही। पहले सूचना न मिलने के कारण अधिकतर यात्री रेलवे जंक्शन पर पहुंचे लेकिन उन्हें ट्रेन रद्द होने की सूचना मिली।
वहीं, महाकुंभ मेले के लिए जाने वाली ट्रेन संख्या 14118 भिवानी-प्रयागराज एक्सप्रेस रेल सेवा भी भिवानी से प्रस्थान कर प्रयागराज के बजाय कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित हुई। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14117 प्रयारागज-भिवानी एक्सप्रेस रेल सेवा 17 फरवरी को प्रयागराज के बजाय अपने निर्धारित समय पर कानपुर सेंट्रल से संचालित होगी।
बैठक कर बुजुर्ग यात्रियों के लिए रेल किराये में मांगी छूट
भिवानी। द भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को शहर के सेक्टर 13 स्थित पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा ने रेल यात्रा के लिए बुजुर्गों को किराये में छूट देने की मांग की। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में धार्मिक स्थानों पर जाने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में दी जाने वाली रियायत को बहाल किया जाए। हरियाणा के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 65-70-75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पंजाब और राजस्थान सरकार की तर्ज पर अधिक भत्ता दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा कराने के लिए जल्द ही एसोसिएशन मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजेगी। बैठक में डॉ. फूल सिंह धनाना, सतवीर कौशिक, राकेश सेठी, रमेश वर्मा, नंदकिशोर, यशपाल, ओमप्रकाश, आनंद शर्मा, भगामल, धर्मवीर दहिया आदि मौजूद रहे।