{"_id":"663944990f2f2563c9051fcd","slug":"r-gajalakshmi-appointed-as-general-observer-bhiwani-news-c-21-hsr1012-376351-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आईएएस आर. गजलक्ष्मी को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आईएएस आर. गजलक्ष्मी को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया
Tue, 07 May 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 07 May 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। लोकसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए आर. गजलक्ष्मी को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। कोई भी नागरिक चुनाव से संबंधित शिकायत व सुझाव के संबंध में रोजाना शाम 3 से 4 बजे के बीच सामान्य प्रेक्षक से मुलाकात सकते हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश अमित कुमार ने बताया कि वर्ष 2009 बैच की आईएएस आर. गजलक्ष्मी तमिलनाडु कैडर से हैं। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत व सुझाव के लिए कोई भी नागरिक बीएंडआर विभाग के रेस्ट हाउस नारनौल के कमरा नंबर तीन में रोजाना शाम 03 से 04 बजे के बीच मुलाकात कर सकता है। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर 9253481565 पर संपर्क कर सकते हैं, अथवा व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़-08 लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित शिकायत इनके समक्ष रखी जा सकती हैं।
आखिरी दिन 10 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, आवेदनों की छंटनी आज
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को 10 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अब तक कुल 30 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। आखिरी दिन संध्या सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर पर्चा भरा। इसके अलावा बलवान ने पीपुलस पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) पार्टी के और संजय ने बहुजन समाज पार्टी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर, भारत भूषण ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से, जयसिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर, इंजीनियर महावीर सिंह यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर, सीमा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर, लाल चंद ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर, जगदीश ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर, पुष्कर राज गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
अब तक कुल 23 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करते ही एनआइसी की टीम सारे कागजात को एनकोर साॅफ्टवेयर के माध्यम से अपलोड कर रही है। इसके बाद कोई भी नागरिक नो यूअर कैंडिडेट एप डाउनलोड करके अपने उम्मीदवार के बारे में सारी जानकारी देख सकता है। बता दें कि मंगलवार को आवेदनों की छंटनी की जाएगी।