फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Purchase of mustard will start from March 15 and wheat from April 1

Bhiwani News: 15 मार्च से सरसों व एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Purchase of mustard will start from March 15 and wheat from April 1
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि रबी फसल कटाई का सीजन शुरू हो चुका है। जिला प्रशासन ने फसल खरीद के सभी प्रबंध कर लिए है। सरसों की फसल 15 मार्च से तथा गेहूं की फसल एक अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मंडियों में खरीदी जाएगी। गेहूं व सरसों खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बारे संबंधित अधिकारियों को पहले ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

महावीर कौशिक ने कहा कि मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मंडी में आने वाले किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों के लिए पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई है। शौचालय साफ किए गए हैं। साफ सफाई पूरी तरह से की गई है। रात को लाइट का पूरा प्रबंध किया गया है। बारिश आने पर आढ़तियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वे पर्याप्त संख्या में तरपालों का पूरा प्रबंध करें ताकि किसानों की फसल को बारिश से बचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर जिन किसानों का पंजीकरण है उनको ही गेट पास जारी किया जाएगा। दूसरे राज्यों से फसल आने की संभावना के मद्देनजर पैनी नजर रखी जाएगी। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के अध्यक्षता में अधिकारियों की टीम में गठित की गई है। यह टीम आढ़तियों का फिजिकल वेरिफिकेशन करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि केवल पंजीकृत किसानों की फसल ही खरीदी जाएगी। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि बारदाने की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed