फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Purchase of 172 quintals of mustard from nine farmers

Bhiwani News: जिला मुख्यालय की मंडी में लगातार दूसरे दिन सरकारी एजेंसी ने कराई नौ किसानों की 172 क्विंटल सरसों की खरीद

Thu, 27 Mar 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 172 quintals of mustard from nine farmers
भिवानी मंडी में पहुंची सरसों।
भिवानी। सरसों की सरकारी खरीद में भिवानी जिला मुख्यालय की चारा मंडी में दूसरे दिन सरकारी एजेंसी ने नौ किसानों की 172 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कराई। मंडी में बुधवार को 14 किसानों ने गेट पास कटाए थे, जिनकी 278 क्विंटल सरसों की आवक हुई थी।
विज्ञापन

सरसों की मंडियों में आवक के साथ ही खरीद शुरू हो गई है। झराई, भराई और तुलाई के साथ हैंडलिंग एजेंटों ने भी व्यवस्था कराई है। ढुलाई के लिए अभी तक टेंडर नहीं हो पाए हैं, जिसकी वजह से 31 मार्च तक मंडियों से उठान का काम पुराने ढुलाई ठेकेदारों के कंधों पर ही रहेगा।
विज्ञापन

भिवानी की चारा मंडी में सरसों की सरकारी खरीद के चलते बुधवार को 14 किसानों की 278 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई। इसमें नौ किसानों की 172 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कराई गई, जबकि अधिक नमी होने की वजह से बची हुई फसल को किसानों को सुखाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोशाम, बवानीखेड़ा और भिवानी मंडी में सरसों की सरकारी खरीद आवक के साथ चल रही है जबकि अन्य मंडियों में अभी आवक धीमी है। खरीद एजेंसी के अधिकारियों की तरफ से भी किसानों से अपील की जा रही है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर लाएं।


बुधवार को चारा मंडी में किसानों की सरसों की आवक के साथ ही खरीद भी कराई गई है। नौ किसानों की 172 क्विंटल सरसों की खरीद कराई गई है। शुरुआती दौर में सरसों की ढेरियों में अधिक नमी आंकी जा रही है। किसानों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर ही मंडी में लाएं। - गुरुप्रकाश, इंचार्ज, खरीद एजेंसी एचडब्ल्यूसी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed