फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Punjabi Khatri Sabha celebrated Haqiqat Rai's martyrdom day by garlanding the statue

Bhiwani News: पंजाबी खत्री सभा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया हकीकत राय का बलिदान दिवस

Mon, 03 Feb 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Khatri Sabha celebrated Haqiqat Rai's martyrdom day by garlanding the statue
हकीकत राय के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाते पंजाबी खत्री सभा के
भिवानी। बाल उम्र में ही अपनी शहादत देने वाले वीर बालक हकीकत राय के बलिदान दिवस पर रविवार को समस्त पंजाबी खत्री सभा, पंजाबी जागृति मंच व लालदास सभा ने संयुक्त रूप से कृष्णा कॉलोनी स्थित सरदाना पार्क में मनाया। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा वीर बालक हकीकत राय की शहादत से उपस्थित लोगों को रूबरू करवाया।
विज्ञापन

पंजाबी खत्री सभा के राष्ट्रीय विस्तारक सुरेश अरोड़ा ने कहा कि वीर हकीकत राय का जन्म 1719 में स्यालकोट पाकिस्तान में हुआ था। जिन्होंने मात्र 15 वर्ष की आयु में ही धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश के लिए मिसाल पेश की। उन्होंने बताया कि वीर हकीकत राय को वसंत पंचमी के दिन सिर काटकर शहीद कर दिया था। इसीलिए उनकी जयंती वसंत पंचमी के दिन मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि वीर बालक हकीकत राय का जीवन आदर्श एवं शहादत देश की युवा पीढ़ी को धर्म व राष्ट्र के लिए कुछ करने की प्रेरणा देता है। उनकी जीवन आदर्श से युवाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर देवराज महता, रवि खन्ना, समस्त पंजाबी खत्री सभा के संजय जोशी, हेमंत कथूरिया, अनिल मुखीजा, पंजाबी जागृति मंच के अध्यक्ष दर्शन लाल मिढ्ढा, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सोहनलाल मक्कड़, रवि सरदाना, गिरधारी लाल, पूर्व पार्षद अशोक कामरा, जगन्नाथ गंभीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत माता सेवा मंडल ने हकीकत राय की प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित
भिवानी। भारत माता सेवा मंडल के सदस्यों ने मंडल संरक्षक, सह संरक्षक धर्मपाल वधवा, गणपत राय जसूजा की अध्यक्षता में कृष्णा कॉलोनी स्थित पार्क में पहुंचकर बालक वीर हकीकत राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता पदम सिंह चौहान एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने कहा कि वीर महापुरुषों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। महापुरुष सर्वसमाज के मार्गदर्शक होते हैं। बालक वीर हकीकत राय को मुस्लिम मजहब को कबूल नहीं करने पर जमीन में सीने तक दबा दिया था और क्रूर लोगों ने उनको पत्थर मार-मार कर बेहोश कर दिया। अंत में उनके सिर को कलम कर दिया गया। लेकिन उन्होंने अपने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए कोई समझौता नहीं किया। कार्यक्रम में नगर मंडल उपाध्यक्ष सूबेदार सुरेंद्र परमार , रमेश यादव, राम लाल सुखीजा, मंडल संरक्षक धर्मपाल वधवा, मंडल सह संरक्षक गणपत जसूजा मौजूद रहे।


गोस्वामी लालदास मेमोरियल ट्रस्ट ने मनाया बलिदान दिवस

भिवानी। वीर बालक हकीकत राय के बलिदान दिवस पर रविवार को गोस्वामी लालदास मेमोरियल ट्रस्ट ने कृष्णा कॉलोनी स्थित डाॅ. ओमप्रकाश सरदाना एमसी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीर बालक हकीकत राय की प्रतिमा की साफ-सफाई कर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। सचिव गनपत राय जसूजा ने कहा कि वीर हकीकत राय ने अपने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान हिन्दू संस्कृति और परंपरा के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वीर हकीकत राय ने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपना जीवन कुर्बान कर दिया, लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा। वसंत पंचमी के दिन रावी नदी के तट पर अंग्रेजी हुकूमत ने उनके सिर को धड़ से अलग कर दिया था। इस अवसर पर गणपत राय जसूजा, धर्मपाल वधवा, अविनाश सरदाना, सुशील सरदाना, राकेश कटारिया, नरोत्तम बागड़ी, राजेश बजाज, सुभाष छाबड़ा, संजय जोशी, आदित्य जसूजा, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed