फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Public curfew : today transport facilities, markets closed.

जनता कर्फ्यू : आज यातायात सेवाएं, मार्केट बंद

Sat, 21 Mar 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Public curfew : today transport facilities, markets closed.
सामान्य अस्पताल के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर से आने वाले मरीजो के हाथ धुलवाता स्टाफ। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का खौफ पूरे देश में बना है। प्रधानमंत्री के रविवार को घर में रहकर जनता कर्फ्य के आह्वान के तहत आज यातायात सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं शहर के सभी बाजार भी नहीं खुलेंगे। सरकार के आदेशानुसार सब्जी मंडी और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी, जिससे लोगों को परेशानी न हो। वहीं सामान्य अस्पताल की ओपीडी को आम मरीजों के लिए बंद कर दिया है। सामान्य अस्पताल में रविवार को नई ओपीडी के लिए सिर्फ फ्लू वार्ड खुला रहेगा। यहां सिर्फ खांसी-जुकाम के मरीजों की ही जांच होगी। चिकित्सक डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने आमजन से आह्वान किया कि घरों से न निकले। गंभीर बीमारी या इमरजेंसी हो तो ही अस्पताल आएं।
विज्ञापन

झुंझुनू में पॉजीटिव आने के बाद लोहारू क्षेत्र में मचा रहा हड़कंप
झुंझुनू में तीन पॉजिटीव केस सामने आने के बाद इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया है। इस कारण मार्ग बिल्कुल खाली है। बसें राजस्थान के पिलानी से ही लौट रही हैं। डीसी ने यहां विशेष नाकेबंदी कर श्रद्धालुओं को झुंझुनू जाने से रोकने आदेश दिए है। वहीं झुंझुनू से आए तीन लोगों के स्वास्थ्य की जांच चिकित्सकों ने की। उन्हें प्राथमिक तौर पर स्वस्थ करार दिया गया है। वे विभाग की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन

सभी रोडवेज कर्मचारियों को घर में रहने के निर्देश
भिवानी रोडवेज डिपो में ऐसा पहली बार होगा कि सभी कर्मचारियों को सुबह सात से रात नौ बजे तक अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। रविवार को रोडवेज की कोई बस नहीं जाएगी। राजस्थान और दिल्ली जाने वाली बसों को भी रोक दिया है। अब सिर्फ लोकल रूटों पर ही बसें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने लिया बाजार बंद का निर्णय
भिवानी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बीटीएम चौक स्थित कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्रधान भानूप्रकाश ने कहा नगर व्यापार मंडल जनता कर्फ्य का समर्थन करता है। देश इस समय कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में देश के व्यापारियों की जिम्मेदारी है कि हम अपना सहयोग करें। इसी के चलते रविवार को पूर्ण बंद का निर्णय लिया है। मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान देवराज महता ने कहा कि प्रशासन बंद के दौरान फॉगिंग करवाएगा।
जनता कर्फ्यू के दौरान रेलसेवाएं रद्द
भिवानी। जनता कर्फ्य के तहत 21 मार्च की मध्य रात्रि से 22 मार्च की मध्य रात्रि तक सभी पैसेंजर रेल सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान मेल एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस रेलसवाएं 22 मार्च को सुबह चार बजे से रात्रि 10 बजे तक रद्द रहेंगी। लंबी दूरी की जो रेलगाड़ियां इस तारीख से पूर्व रवाना हो चुकी होंगी वे यथावत चलेंगी। ट्रेनों के संचालन पर जनता कर्फ्यू के दौरान बंद रखे जाने का असर शनिवार को भी देखने को मिला। भिवानी रेलवे जंक्शन पर सन्नाटा पसरा रहा वहीं ट्रेनों को भी दिन में कई बार सेनिटाइज किया गया।
शनिवार को यह रहे हालात
शनिवार को नागरिक अस्पताल में नई ओपीडी के लिए सिर्फ फ्लू वार्ड बना दिया, जहां चिकित्सकों ने बुखार के मरीजों की जांच की। पुराने मरीजों को एक-एक माह की दवा देकर घर में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में ही मरीजों को अस्पताल आने बात कही है। कोरोना वायरस के खतरे का असर शनिवार को शहर में साफ देखा गया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर नाममात्र के यात्री नजर आए। शहर के बाजारों जहां हर रोज जाम के हालात रहते है, वहां सड़कें सुनी नजर आईं। लगभग सभी दुकानदार सेनिटाइजर रखे हुए हैं तो पब्लिक डीलिंग वाले लगभग सभी कार्य बंद रहे। बैंकों में भी उपभोक्ताओं की संख्या न के बराबर रही।
नागरिक अस्पताल में लगाए वॉशबेसिन, धुलाए जा रहे हाथ
नागरिक अस्पताल की ओपीडी के दोनों गेट पर हाथ धोने के लिए वॉशबेसिन लगाए गए, जहां साबुन की व्यवस्था की गई है। ओपीडी के गेट बंद रहे और सिर्फ नए मरीजों को ही जांच के लिए अंदर जाने दिया गया। अस्पताल में करीब छह-सात जगह कर्मचारी सैनिटाइजर से मरीजों को सैनिटाइज करते नजर आए। नई ओपीडी में भी एक-एक मरीज को ही एंट्री दी गई।
कोरोना वायरस को लेकर जिले में धारा 144 लागू
भिवानी। कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने के चलते प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त अजय कुमार ने जिले में धारा 144 लागू करने के आदेश दिए गए हैं। आदेशानुसार जिला में किसी भी सार्वजनिक जगह पर एक साथ 20 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक भिवानी, सभी एसडीएम और सभी एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेज को इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सरल व अंत्योदय भवन केंद्र 31 तक बंद
भिवानी। कोरोना वायरस के प्रति सावधानी को लेकर उपायुक्त अजय कुमार ने जिले में सरल केंद्र व अंत्योदय भवन 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी गए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों की भीड़ पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। इसी के मद्देनजर जिले में सभी सरल केंद्र, अंत्योदय भवन 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। केवल अति आवश्यक व समयबद्ध कार्य ही निपटाए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी, सचिव नगर परिषद, नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि वे इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाएं।

मूलभूत आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के लिए टोल फ्री नंबर जारी
भिवानी। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार एवं जिला प्रशासन ने हर संभव कदम उठाए हैं। इसी के चलते नागरिकों के लिए जरूरी सभी मूलभूत सुविधाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए उपायुक्त अजय कुमार के निर्देश पर खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने टोल फ्री नंबर 8295232147 जारी किया है, जहां पर नागरिक किसी सूचना दे सकते हैं। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अनिल कालरा ने बताया कि नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता जरूरी है। कोई भी दुकानदार उपलब्ध वस्तु देने से मना नहीं कर सकता है और न ही निर्धारित रेट से अधिक से दाम वसूल किए जा सकते। यदि कोई दुकानदार ऐसा करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए उनके कार्यालय के कमरा नंबर 141 को कंट्रोल रूम बनाया गया है और इसके लिए बाकायदा 8295232147 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जहां पर नागरिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता से संबंधित शिकायत कर सकते हैं। इस नंबर पर एसएमएस,वाट्सएप और कॉल की जा सकती है।

सामान्य अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की जांच करते हुए चिकित्सक।

सामान्य अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की जांच करते हुए चिकित्सक। - फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed