फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   pti, ptotest, rejoining demand

कृषि मंत्री के आवास से पहले अवरोधक लगाकर पुलिस ने किया बर्खास्त पीटीआई को रोकने का प्रयास, हुई तनातनी

Tue, 22 Sep 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
pti, ptotest, rejoining demand
कृषि मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचें शारीरिक शिक्षकों को रोकते पुलिसकर्मी। संवाद न्यूज एजे - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बहाली की मांग को लेकर सोमवार को बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों ने लघु सचिवालय परिसर से लेकर कृषि मंत्री के आवास तक विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री आवास से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए अवरोधक लगाए हुए थे। जैसे ही प्रदर्शनकारियों और पुलिस का आमना सामना हुआ तो माहौल तनातनी का बन गया। पुलिस ने आंदोलनकारियों को काफी रोकने का प्रयास किया, मगर शारीरिक शिक्षक अवरोधक तोड़कर मंत्री आवास तक पहुंच गए और मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए घेराव किया। मंत्री के आवास पर न होने पर भी शारीरिक शिक्षक बिफर गए और जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मंत्री के पीए को सीएम के नाम मांग पत्र सौंपा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान ही गर्मी की वजह से एक महिला शारीरिक शिक्षक को चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर गई। जिसे एंबुलेंस बुलाकर जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के राज्य संयोजक धर्मेंद्र पहलवान व जिला शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला संयोजक दिलबाग जांगड़ा ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन में चार जिलों के शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। जिनमें चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर शामिल थे। प्रदर्शन कर मंत्री के आवास के समीप पहुंचने पर शारीरिक शिक्षकों के साथ पुलिस की तीखी नोक झोंक भी हुई। नेताओं ने कहा कि एक अक्तूबर को मुख्यमंत्री के साथ शारीरिक शिक्षकों की वार्तालाप होगी। अगर उनको बहाल नहीं किया गया तो दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती पर प्रदेशभर से चार जत्थे निकाले जाएंगे। जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की पोल खोली जाएगी।
विज्ञापन

इन जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने लिया भाग
राज्य महासचिव मा. जगरोशन, सुखदर्शन सरोहा जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ, सुरजभान जटासरा जिला सचिव, अत्तर सिंह मलिक जिला प्रधान हसला, भरत सिंह खटाणा जनस्वास्थ्य विभाग क्लर्क एसो., राजेश शर्मा हरियाणा रोडवेज प्रधान, राजेश लांबा राज्य संगठन सचिव हेमसा, संदीप सांगवान राज्य लेखाकार सर्व कर्मचारी संघ, दलबीर सिंह सांगवान जिला प्रधान वन कर्मचारी संघ, हंसराज तंवर उप प्रधान वन विभाग भिवानी, भूपेंद्र चाहर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मा. हरिश गोच्छी उप प्रधान, बलराज ओला हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी ,विजय लांबा दादरी, शिव कुमार घिकाड़ा प्रधान दादरी, सुभाष कौशिक शिक्षा बोर्ड, अजीत राठी जिला प्रधान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, जयकिशन बोद्ध जिला प्रधान हजरस, सुंदर सिंह जिला सचिव रिटायर्ड कर्मचारी संघ, कामरेड ओमप्रकाश, पुरुषोत्तम गौड़, राकेश मलिक सर्व कर्मचारी संघ, जय प्रकाश परमार पूर्व प्रधान कर्मचारी संघ, कुलभूषण आर्य हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति, शीला सीटू बलियाली, संतोष देशवाल, रामपाल भांडवा, सुखदेव सिंह, रतन जिंदल, बबीता सोनीपत, पवन वत्स गुरुग्राम, अजय फरीदाबाद, सज्जन शर्मा दादरी, पूर्व राज्य प्रधान राजेश ढांडा, प्रधान विरेंद्र घनघस, बलवान डीपीई, राजेश भुक्कल, रविंद्र तालू, विनोद पिंकू, सुकेश कुमार हेमसा जिला प्रधान, विनोद सांगा, राजेश श्योराण लोहारू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed