फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Providing canal water is a priority, 52 crores approved: JP Dala

नहरी पानी उपलब्ध करवाना प्राथमिकता, 52 करोड़ मंजूर : जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Providing canal water is a priority, 52 crores approved: JP Dala
पंप हाउस का दौरा करते प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : Bhiwani
बहल। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों को नहरी पानी उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए 52 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे सिवानी कैनाल के सभी सिस्टम को 31 मार्च से पहले सही कर किया जाएगा। इसके अलावा 22 करोड़ रुपये की लागत से सिवानी कैनाल में आने वाले पानी की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पंप हाउसों में दो फीडरों की बिजली पहुंचाई जाएगी, ताकि 24 घंटे बिजली की उपलब्धता हो। वे रविवार को सिवानी कैनाल के गांव स्याहड़वा, मिरान, मढ़ाण, ईशरवाल, हरियावास स्थित पंप हाउसों में मोटरों की स्थिति, निरीक्षण एवं अन्य संसाधनों का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा किसानों की सुविधा के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू किया गया है। पंप हाउसों में पुरानी मोटरों के स्थान पर नई उच्च क्षमता की मोटरें स्थापित की जाएंगी ताकि नहरी पानी की सप्लाई सुचारु ढंग से हो सके।
विज्ञापन

नहरों, माइनरों और रजवाहों के सुधारीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए और आम नागरिकों एवं मवेशियों को पीने के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे फसल विविधीकरण को अपनाकर परंपरागत खेती की बजाय फल, फूल, बागवानी, पशुपालन, मछली पालन जैसे व्यवसाय को अपनाएं, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बहल के बाजारों में पैदल चलकर दुकानदारों को दीपावली की शुभकामना दी और कहा कि सभी व्यापारी व दुकानदार भाई आपस में प्यार, प्रेम बनाकर रहें। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब व जरूरतमंद परिवार को उसका पूरा हक दिया जाएगा। सरकार ने प्रदेश के सबसे कम आय वाले एक लाख परिवारों को चिह्नित कर रही है, ताकि उनको आत्म निर्भर बनाया जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में पर्ची, खर्ची सिस्टम को बंद कर पारदर्शितापूर्ण चयन प्रणाली को लागू किया है, ताकि काबिल युवाओं को नौकरी मिले। इसी का नतीजा है कि हरियाणा पुलिस महिला एसआई की भर्ती में भिवानी की दस बेटियां ऐसी चयनित हुई हैं, जो गरीब परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान की एक एकड़ भूमि भी खाद की कमी से बिना बिजाई के नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. सतबीर सिंह काद्यान, अधीक्षक अभियंता पवन भारद्वाज के अलावा सरपंच गजानंद अग्रवाल, रविंद्र मंढोली, विजय पूनिया, चेयरमैन सुशील केडिया, सुनील सिरसी, विजय फोगाट, विरेंद्र लांबा, संजय गांधी ओबरा, कर्मवीर चैहड़, सतबीर चैहड़, अजय बिधनोई, सतपाल सुधीवास सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पशुओं को मिलेगा पूरा उपचार
बहल। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जिन गांवों में पशु अस्पताल की सुविधा नहीं हैं, वहां पर पशु चिकित्सक पशुपालकों के घर जाकर पशुओं का इलाज करेंगे। पशुपालन विभाग ने इसके लिए 145 मोबाइल वैन खरीदने की योजना बनाई है, जो पशु चिकित्सा के लिए सुविधाओं से लैस होगी। इस वैन के जरिये पशुपालकों को एक कॉल पर पशुओं के इलाज की सुविधा मिल सकेगी। वे रविवार को पशुपालन विभाग द्वारा कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश में पहली बार बकरियों में कृत्रिम गर्भधारण अभियान और आत्मनिर्भर अभियान के तहत गायों व भैंसों को गलघोटू व मुंहखुर की बीमारी से बचाव के लिए संयुक्त टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed