फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officials must provide the complainant with clear information regarding the resolution timeline and status: DMC

शिकायतकर्ता को समाधान की समय-सीमा और स्थिति की स्पष्ट जानकारी दें अधिकारी : डीएमसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Officials must provide the complainant with clear information regarding the resolution timeline and status: DMC
भिवानी। समाधान शिविर में आने वाले शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत के निस्तारण की समय-सीमा और स्थिति स्पष्ट रूप से बताई जाए। डीएमसी हरबीर सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित शिविर में अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएमसी ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर एटीआर दर्ज करने से पहले शिकायतकर्ता को फोन कर बताया जाए कि समस्या का समाधान कितने समय में होगा और शिकायत नियमानुसार हल हो सकती है या नहीं।
विज्ञापन

गांव ढाणा लाडनपुर निवासी रामरति ने किसान सम्मान निधि की बकाया राशि, शहर निवासी दयानंद ने जैन हाई स्कूल के पास गली नंबर-2 से अवैध कब्जा हटाने और सेक्टर-13 निवासी संदीप ने बिजली निगम से संबंधित कार्य करवाने की शिकायत दी। शांति नगर निवासी कृष्ण कुमार ने अतिक्रमण हटाने, कोंट रोड निवासी शबनम ने बच्चों के शैक्षणिक दस्तावेज दिलाने और गांव घुसकानी निवासी लक्ष्मण सिंह ने गंदे पानी की निकासी की समस्या रखी। गांव सांगा निवासी जितेंद्र ने रास्ते से ट्यूबवेल हटाने, विकास नगर निवासी मुनीष कुमार ने भरे चालान को ऑनलाइन पोर्टल से हटाने और गांव झरवाई निवासी रवि कुमार ने गांव के समीप स्थित ठेका हटाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी राजेंद्र ने बस स्टैंड से बाएं पास चौक हाईवे तक दोनों तरफ की काबली कीकर कटवाने और सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर हटाने की शिकायत दी। भिवानी निवासी रमन, गांव ढाब ढाणी निवासी भावना, भारत नगर निवासी सुरेंद्र कुमार, गांव चनाना निवासी रचना और गांव धारूहेड़ा निवासी विनोद ने फैमिली आईडी में त्रुटियां ठीक करवाने की शिकायत दी। गांव मुंढाल खुर्द निवासी भारूराम, गांव बवानीखेड़ा निवासी बीर सिंह, गांव मोहिला निवासी सोना देवी और निशु ने भी फैमिली आईडी की त्रुटियां दूर करवाने की मांग रखी।


शिकायतों की नियमित निगरानी हो
संबंधित अधिकारी शिकायत की नियमानुसार जांच कर समाधान की स्थिति स्पष्ट करेंगे। निस्तारण में समय लगने पर शिकायतकर्ता को संभावित अवधि और कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। डीएमसी ने शिकायतों की नियमित निगरानी कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में गैर-सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार, केके ग्रोवर और रामकिशन हालवासिया के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed