{"_id":"6ac94d5bed4bf8719b0fa561","slug":"protest-lodged-at-the-mlas-residence-over-the-disregard-for-high-court-orders-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158397-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर विधायक आवास पर पहुंच जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर विधायक आवास पर पहुंच जताया रोष
Sat, 10 Oct 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बावजूद विकास नगर रिहायशी क्षेत्र में सब्जी मंडी के व्यापारियों द्वारा की जा रही अवैध पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग और अतिक्रमण का मामला गरमा गया है। विकास नगर नागरिक सभा की बैठक शुक्रवार को स्थानीय पार्क में हुई।
बैठक में सभा के अध्यक्ष डॉ. आरबी गोयल पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने की निंदा की गई। इसके उपरांत आक्रोशित नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर पहुंचा और सीधे तौर पर अपना विरोध दर्ज कराया।
विकास नगर नागरिक सभा के संरक्षक आरपी सिंह ने कहा कि उपायुक्त द्वारा 3 सितंबर और 15 सितंबर को स्पष्ट आदेश पारित किए गए थे, वे विफल रहे हैं। रिहायशी इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही और अवैध पार्किंग से आमजन का जीना दूभर हो चुका है।
विज्ञापन
विकास नगर नागरिक सभा के अध्यक्ष डॉ. आरबी गोयल व विकास नगर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन स्कीम नंबर-8ए के अध्यक्ष अजीत सिंह सांगवान ने कहा कि नागरिकों के अधिकारों और हाई कोर्ट के फैसलों की रक्षा के लिए वे किसी भी दबाव या गलत व्यवहार के आगे झुकने वाले नहीं हैं। रिहायशी इलाके को व्यावसायिक मंडी में बदलने की साजिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह लड़ाई कानूनी तौर पर अंत तक लड़ी जाएगी।
इस अवसर पर डॉ. आरबी गोयल, संरक्षक आरपी सिंह, अजीत सिंह सांगवान, अवतार सांगवान, कर्नल उमेद सिंह, सतीश लीखा, पवन बासिया, राजबीर बर्मन, नवीन गुप्ता, अशोक गुप्ता, हेमराज महता, डॉ. आनंद स्वामी उपस्थित रहे।