फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Protest held at the municipal office against demolition of house, demand for rehabilitation

Bhiwani News: मकान तोड़ने के विरोध में नगर पालिका कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पुनर्वास की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protest held at the municipal office against demolition of house, demand for rehabilitation
बवानीखेड़ा। वार्ड नंबर सात की स्लम बस्ती में मकानों को तोड़ने के विरोध में हरियाणा जागृति मोर्चा के पदाधिकारी और पूर्व पार्षद मीना चौपड़ा ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुनर्वास की मांग उठाई। इस दौरान पूर्व पार्षद पीड़ित परिवारों के साथ जमीन पर बैठ गईं और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पीड़ितों के मकान न तोड़ने और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग को लेकर नगरपालिका अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस पर नगर पालिका अधिकारी ने उनकी मांग उपायुक्त तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि वार्ड नंबर सात की स्लम बस्ती में करीब दो दर्जन परिवार पिछले लगभग 40 वर्षों से नगरपालिका की जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। इन परिवारों के पास रहने के लिए कोई अन्य जमीन नहीं है और वे इसी स्थान पर रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि अब उनके मकानों को तोड़ा जा रहा है। यदि मकान तोड़ दिए गए तो वे सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने मांग की कि मकान तोड़ने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए ताकि वे अपने परिवार को वहां स्थानांतरित कर सकें। जब तक पुनर्वास नहीं होता तब तक किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ न की जाए।

हरियाणा जागृति मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सिंधू और संरक्षक रामकिशन काजल ने बताया कि इस मांग को लेकर वे दो मई को जिला उपायुक्त से भी मिल चुके हैं। उस समय अधिकारियों ने मांग पर सकारात्मक रुख का भरोसा दिलाया था लेकिन अब नगरपालिका बवानीखेड़ा मकान तोड़ने की योजना बना रही है। इस मौके पर सूबेदास, प्रीतम, देवीलाल, नफेसिंह, बलराम, बीरू और कालू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed