फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Protest held against police repression on farmers of Punjab

Bhiwani News: संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब के किसानों पर पुलिस दमन के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 29 Mar 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 29 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Protest held against police repression on farmers of Punjab
​भिवानी में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जाते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य।
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रीय आह्वान पर उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना देकर पंजाब के किसानों के साथ पंजाब सरकार द्वारा पुलिसिया दमन के विरोध में प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति और पंजाब के राज्यपाल के पास ज्ञापन भिजवाया। उपायुक्त की तरफ से ज्ञापन लेने नगराधीश अनिल कुमार किसानों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेता रवि आजाद, कामरेड ओमप्रकाश, कमल सिंह प्रधान व रोहतास सैनी ने आरोप लगाया कहा कि पंजाब व केंद्र सरकार ने शंभू व खनौरी बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के साथ बातचीत का ढोंग रचकर उनको अचानक गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा लाठीचार्ज किया और उनके ट्रैक्टर व अन्य वाहन जब्त कर लिए। इन दोनों सरकारों की इस बर्बर कार्रवाई के विरोध में पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा प्रदर्शन व धरने कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने 9 दिसंबर 2021 में किए गये वायदों से मुकर रही है। इसमें डाॅ. स्वामीनाथन आयोग के अनुसार, लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य के सांविधानिक गांरटी देने, बिजली निजीकरण बिल वापस करने और किसानों को कर्ज मुक्त करने का वादे किए थे। अब केंद्र सरकार उन वादों को पूरा करने के बजाय नया मंडी कानून प्रारूप लेकर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खेती पर काॅरपोरेट कब्जा करने व मंडी व्यवस्था को समाप्त करने का काम करेगा। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की है कि भिवानी व दादरी में 2023 की खरीफ फसल का 350 करोड़ रुपये के बीमा घोटाले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच करवाए और आरोपियों को सजा दिलवाई जाए। 2023 व 2024 का 300 करोड़ से अधिक बकाया मुआवजा भी किसानों को दिलवाया जाए।

मंडियों में सरसों, गेहूं व अन्य फसलों की सरकार की ओर से घोषित एमएसपी पर खरीद सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर किसान नेता डाॅ. बलबीर ठाकन, मास्टर शेर सिंह, गंगाराम स्योराण, आजाद सिंह मिरान, सुंदर कोच, जोगेंद्र तालू, राजेश कुंगड़, प्रताप सिहं सिंहमार, महाबीर फौजी, नरेंद्र धनाना, मजदूर नेता कामरेड, अनिल कुमार, धर्मबीर सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed