फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Protest by the All Haryana Power Corporation Workers Union against the arbitrariness of electricity officials.

Bhiwani News: बिजली अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन का रोष धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Protest by the All Haryana Power Corporation Workers Union against the arbitrariness of electricity officials.
धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी।  स्रोत : यूनियन 
भिवानी। बिजली निगम के अधिकारियों की मनमानी, विभागीय आदेशों की अनदेखी और पक्षपातपूर्ण कार्यशैली के खिलाफ सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने सिटी डिवीजन कार्यालय बीटीएम चौक पर धरना दिया। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तकनीकी कर्मचारियों के साथ की जा रही जबरदस्ती और अन्यायपूर्ण व्यवहार पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता सिटी यूनिट प्रधान रविंद्र यादव ने की जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव राजेश दुल्हेड़ी व सह सचिव सुखबीर सिंह ने किया। प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधिमंडल की अधीक्षक अभियंता और एग्जीक्यूटिव अभियंता के साथ बैठक हुई जिसमें यूनियन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

धरने में राज्य सचिव लोकेश, वार्ता कमेटी सदस्य विजय जांगड़ा और सीसी सदस्य चांदराम ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विभागीय नीतियों का विरोध जताया। उन्होंने आगामी 29 जुलाई को ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के विरोध में ऑर्डर की प्रतियां जलाने के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य उपप्रधान राजेश सांगवान, राज्य ऑडिटर धर्मबीर भाटी, सर्कल सचिव अशोक गोयत और अन्य वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तकनीकी कर्मचारियों को उनके मूल फील्ड कार्यों से हटाकर जबरन कार्यालयों में बैठाया जा रहा है, जो न केवल विभागीय आदेशों की अवहेलना है बल्कि कर्मचारियों के अनुभव और कौशल का दुरुपयोग भी है। इससे फील्ड में तकनीकी सेवाओं की भारी कमी हो रही है जिसका सीधा असर बिजली आपूर्ति और मरम्मत कार्यों पर पड़ रहा है।

यूनियन ने साफ किया कि यदि अधिकारियों की मनमानी पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई और कर्मचारियों की जायज मांगों को अनसुना किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर यूनियन के प्रैस प्रवक्ता अभिषेक शर्मा, मनदीप बेरवाल, उमेश, धीरज, शमशेर व समयपाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed