{"_id":"5ff8a97e8ebc3e30d26933f5","slug":"protest-bhiwani-news-rtk5900112144","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कंपनी के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन कंपनी के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
तोशाम में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते कंप्यूटर आपरेटर। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानक पहाड़ में खनन कार्य करने वाले कंपनी धनरस में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटरों ने मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। आपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर अर्धनग्न प्रर्दशन किया। इसके बाद आपरेटरों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और समस्या के समाधान की मांग की। वहीं कंपनी के अधिकारियों ने सभी आरोपों को निराधार बताया।
वेदप्रकाश, मनोज, प्रमोद, रविंद्र, अनुज, राजेश, साहिल, नवीन, मौसम का कहना है कि वे पिछले छह महीनों से हर रोज 12 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। जबकि कानून है कि खनन कार्य में कार्य करने का समय आठ घंटे व उसका मानदेय डीसी रेट के अनुसार होना चाहिए। आपरेटरों का कहना है कि मानदेय नियमों से कम व काम का समय ज्यादा है। कंप्यूटर आपरेटरों का कहना है गत 21 दिसंबर को वे कंपनी के अधिकारियों से मिले थे तब उन्होंने पांच जनवरी तक समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई समाधान नहीं किया और ऊपर से सभी आपरेटरों को मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया।
इस बारे में धनरस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजन बाली ने बताया कि प्रर्दशन निराधार है व उन पर लगाए गए आरोप भी गलत हैं। कंपनी द्वारा सभी आपरेटरों को ट्रेनिंग देकर कार्य करने लायक बनाया जा रहा है। सभी को अच्छा वेतन दिया जा रहा है और साथ में कंपनी द्वारा खना पीने जैसे सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।