{"_id":"5d5eedf58ebc3e6c193884bf","slug":"protest-bhiwani-news-rtk513313877","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका कर्मचारी संघ ने की पेन डाउन, टूल डाउन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने की पेन डाउन, टूल डाउन हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर परिषद कार्यालय में पेन डाउन, टूल डाउन हड़ताल मेें सभी सफाई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। नगरपालिका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
कर्मचारियों का नेतृत्व प्रधान विजय कुमार ने किया। सचिव शीतल बागड़ी, कोषाध्यक्ष सुनील बिडलान ने भाजपा सरकार भेदभाव की नीति अपना रही है। नगरपालिका कर्मचारी आज अपनी मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 24 मई के समझौते को सरकार लागू नहीं कर रही है। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। जिसका खामियाजा उन्होंने आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद व निगमों के कर्मचारी 26 अगस्त को मशाल जुलूस निकालेंगे व 27 व 28 और 29 अगस्त को व्यापक हड़ताल करेंगे बाद में यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल के रूप में बदल जाएगी। इस अवसर पर जिला प्रधान सुरेश, उप प्रधान श्रीभगवान, शीला, रोशनी, बंटी, पुरुषोत्तम दानव सहित अनेक नप कर्मचारी उपस्थित थे।