फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Prostitution trade busted: Guest house operator along with four girls arrested

जिस्मफरोशी धंधे का भंडाफोड़ : चार लड़कियों सहित गेस्ट हाउस संचालक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Prostitution trade busted: Guest house operator along with four girls arrested
भिवानी। शहर के मिनी बाईपास मोड स्थित मन्नत गेस्ट हाउस में उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने फर्जी ग्राहक के जरिये बाहर से लड़कियां बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराए जाने के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गेस्ट हाउस से चार लड़कियों के अलावा दो लड़कों को भी काबू किया है।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी गेस्ट हाउस संचालक बाहर से भी लड़कियां लाकर अनैतिक काम कराता था। वहीं कमिशन के लिए दूसरे गेस्ट हाउस में भी लड़कियां भेजता था। डीएसपी हेडक्वार्टर आर्यन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बनाई गई। इसमें एसआई बलजीत, सिपाही विकास, ईएचसी अमर सिंह, एसपीओ मामन, महिला एएसआई रेनू, नीलम, उर्मिला, कमलेश, एसपीओ विकास शामिल किए गए।
विज्ञापन

दरअसल, डीएसपी आर्यन चौधरी को सूचना मिली थी कि मिनी बाईपास मोड स्थित मन्नत गेस्ट हाउस में बाहर से लड़कियां बुलाकर उनसे अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। इसमें नाबालिग भी शामिल हो सकती हैं। गेस्ट हाउस संचालक मित्ताथल निवासी सुरेश और स्टाफ भी इस धंधे में संलिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही विकास को 500 का नंबरी नोट देकर उसे बोगस ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस भेजा गया। इसके बाद उसने अंदर पहुंचते ही टीम को इशारा किया, तो टीम ने गेस्ट हाउस पर धाबा बोल दिया। अंदर पहुंचकर टीम ने प्रथम तल पर बने कमरों से चार लड़कियां व दो लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया, गेस्ट हास संचालक सुरेश को भी काबू किया। गेस्ट हाउस से काबू लड़कियों में बिहार के चंपारण, पश्चिमी बंगाल के नदीया, झज्जर व भिवानी जिले की महिलाएं शामिल हैं। इन्हें पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि शहर में इस तरह के अनैतिक धंधे पर पुलिस सख्ती से लगाम लगा रही है। ऐसा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed