{"_id":"41500dbcbea1eeeaea3c59b8168fe126","slug":"prostitution-racket-in-bhiwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 27 Sep 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-13 में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापे के दौरान आपत्तिजनक हालत में मिले एक युवती व एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं से युवती की माता को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ इमोरल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-13 में वेश्यावृत्ति चल रही है। इसके बाद पुलिस ने एसएचओ सिटी संदीप सिंह के नेतृत्व में सेक्टर के एक मकान में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस को एक युवती व एक व्यक्ति घर के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिले। घर से ही युवती की माता को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती व उसकी माता सेक्टर में किराये के मकान में रहती है और पिछले कुछ समय से अनैतिक कार्यों का काम कर रही है। पकडे़ गया व्यक्ति ढिगावा मंडी से है। पुलिस तीनों को पकड़कर सेक्टर-13 चौकी में लेकर आई।
विज्ञापन
पुलिस के छापे के दौरान सेक्टर-13 में हड़कंप मच गया और खासी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां खड़ा हर कोई इस अनैतिक कार्य के लिए मां-बेटी को कोस रहा था। एसएचओ सिविल लाइन कुलदीप सिंह ने बताया कि मां-बेटी और पकडे़ गए व्यक्ति ढिगावा मंडी वासी अशोक कुमार के खिलाफ इमोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
कुछ माह पहले भी पकड़े थे युवक-युवती
सेक्टर में अनैतिक कार्य होने का यह पहला मामला नहीं है। महीनेभर पहले भी पुलिस ने छापा मारकर एक मकान से युवक-युवती को अश्लील हालत में पकड़ा था। जिनके खिलाफ इमोरल एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था।