{"_id":"6609ee98c1a8e992930738d4","slug":"property-tax-deposit-of-rs-1-lakh-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-115367-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अंतिम दिन हुआ एक लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अंतिम दिन हुआ एक लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा
Mon, 01 Apr 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी नगर परिषद कार्यालय खुला रहा। छूट का लाभ उठाते हुए रविवार को 14 प्रॉपर्टी धारकों ने एक लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया।
रविवार को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का अंतिम दिन था। हरियाणा सरकार द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए शहरी क्षेत्र के नागरिकों को तीसरी बार 31 मार्च तक का समय दिया गया था। शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा शनिवार व रविवार को भी छुट्टी होने के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए कार्यालय खोला गया। सुविधा का लाभ उठाते हुए रविवार को 14 प्रॉपर्टी धारकों ने एक लाख रुपये का बकाया प्रापर्टी टैक्स जमा करवाया।
सरकार द्वारा 15 प्रतिशत छूट के साथ बकाया प्राॅपर्टी टैक्स जमा करवाने का अंतिम मौका 31 मार्च तक दिया गया है। इनमें 2010-11 से 2022-23 तक का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भरवाया जा रहा है। सरकार की ओर से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी की पूरी छूट दी गई है। लेकिन कुल बकाया टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट स्वयं द्वारा प्रमाणित करने पर ही दी जा रही है। बिना प्रमाणित किए छूट का कोई प्रावधान नहीं है। रविवार को कुल एक लाख रुपये का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया गया है। रविवार 31 मार्च को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की अंतिम तिथि थी।
विज्ञापन
शहरवासियों की सुविधा के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी ब्याज माफी के साथ बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए कार्यालय खुला रखा गया। शहरवासियों ने सुविधा का लाभ उठाते हुए रविवार को भी टैक्स जमा करवाया। सरकार द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।