फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Private schools of Bawanikheda, Bahal will remain closed today

Bhiwani News: आज बंद रहेंगे बवानीखेड़ा, बहल के निजी विद्यालय

Wed, 16 Jul 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 16 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Private schools of Bawanikheda, Bahal will remain closed today
बवानीखेड़ा/बहल। हिसार जिले के गांव बास शाहपुर में स्थित करतार पब्लिक स्कूल के प्राचार्य की चाकुओं से गोदकर हत्या से प्रदेशभर के निजी विद्यालय संचालकों में रोष व्याप्त है। इसके विरोध में निजी स्कूल संचालक बुधवार को विद्यालय बंद रखकर भिवानी के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

निजी विद्यालय संघ के उपाध्यक्ष दयानंद बाजल ने बताया कि जिले के स्कूल संचालक बुधवार सुबह 10 बजे भिवानी के हुडा पार्क में एकत्र होंगे।
वहीं, बहल ब्लॉक प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के खंड प्रधान इंद्र सिंह श्योराण ने बताया कि इस हत्याकांड ने भ्रमित युवाओं के भविष्य के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

श्योराण ने बताया कि बहल ब्लॉक के आदर्श भारती स्कूल सिधनवा, आर्य स्कूल मंढोली कलां, कल्पना चावला स्कूल मंढोली कलां, अपेक्स स्कूल, हेरिटेज स्कूल गोकलपुरा, गौरव स्कूल गोकलपुरा, सर्वोदय स्कूल सेरला, एनजेएम स्कूल बिधनोई, आधार स्कूल ओबरा, श्री श्याम स्कूल पातवान ने भी बंद का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed