फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Private School Association will hold a three-day annual sports meet from 15

Bhiwani News: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन 15 से करेगा तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट

Tue, 12 Nov 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 12 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Private School Association will hold a three-day annual sports meet from 15
प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों से बातचीत करते रामअवतार शर्मा। 
भिवानी। प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 15 से 17 नवंबर तक प्राइवेट स्कूलों के बच्चों व टीचर्स की तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से स्पोर्ट्स मीट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि स्पोर्ट्स मीट के पहले दो दिन स्कूल के बच्चों के लिए और तीसरे दिन स्कूल टीचर्स के लिए विभिन्न स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्पोर्ट्स मीट के दौरान हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, भिवानी-महेन्द्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा विधायक कपूर वाल्मीकि, भिवानी उपायुक्त महावीर कौशिक, एसडीएम, सीटीएम, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव व जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। स्पोर्ट्स मीट में तीन हजार से ज्यादा बच्चे और 700 से ज्यादा टीचर्स भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रिले रेस, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, वॉलीबाल, बास्केटबाल आदि इवेंट्स अंडर 14 और अंडर 19 कैटेगरी में रहेंगे। वहीं छोटे बच्चों के लिए अंडर 10 की कैटेगरी रखी गई है। टीचर्स के लिए होने वाले इवेंट्स में स्लो साइकिल रेस, बलून टॉस रेस, टग ऑफ वार, हर्डल रेस, लेमन रेस, टायर रेस, 200 मीटर रिले रेस आदि शामिल हैं। स्पोर्ट्स मीट का आयोजन जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल भिवानी के कैंपस में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट के मैच जी स्कूल भिवानी के ग्राउंड में आयोजित किये जाएंगे। स्पोर्ट्स मीट के तीनों दिन एसोसिएशन की तरफ से सभी खिलाड़ियों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था की जाएगी। रामावतार शर्मा ने कहा की एसोसिएशन हर साल यह स्पोर्ट्स मीट का आयोजन करवाती है।

एसोसिएशन कोशिश करेगी कि विभाग इस स्पोर्ट्स मीट को मान्यता दे ताकि विजेताओं को दी जाने वाली सर्टिफिकेट कि ग्रेडिंग हो सके। स्पोर्ट्स मीट को पूर्ण रूप से पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सरकारी पीटीआई होंगे। किसी प्रकार के विवाद होने की स्थिति में अनुशासन समिति बनाई गई है। जिसका निर्णय अंतिम होगा। इस अवसर पर अमित डागर, कर्ण मिरग, राम कुमार बंगालिया, श्रद्धानन्द शर्मा, गरिमा सावलानी, सुमन श्योराण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed