{"_id":"58ebd7754f1c1b9e36cf5dc2","slug":"private-bus-parmit-rodways-emply-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में भड़के कर्मचारी, किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में भड़के कर्मचारी, किया चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते रोडवेज के कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जींद, झज्जर में प्राइवेट बसों को परमिट दिए जाने की सूचना के बाद रोडवेज कर्मचारी भड़क गए और चक्का जाम कर दिया। सोमवार सायं चार बजे के बाद बस स्टैंड परिसर से एक भी बस बाहर नहीं निकली। इसकी वजह से करीब 50 रूट प्रभावित हुए। रोडवेज बसों के पहिये अचानक थमने से यात्री परेशान रहे। यात्री सिर पर सामान उठाते हुए बस स्टैंड परिसर के बाहर पहुंचे और प्राइवेट बसों और सवारी वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
सोमवार शाम करीब चार बजे रोडवेज कर्मचारी एकत्रित हुए और बस स्टैंड परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। रोडवेज बसों में जाने की तैयारियों में जुटे यात्रियों को उतारकर उनकी टिकटें वापस कर दी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन व रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया। डिपो प्रधान राज कुमार दलाल, राज्य नेता नरेंद्र दिनोद, राज्य प्रेस सचिव पवन शर्मा ने बताया कि सरकार धोखा कर प्राइवेट बसों को परमिट दे रही है। कर्मचारी शुरू से इसका विरोध कर रहे है, बावजूद जींद, झज्जर में प्राइवेट बसों के परमिट दिए गए हैं। जब तक प्राइवेट परमिट रद्द नहीं किए जाते और उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक रोडवेज बसों का चक्का जाम रहेगा। इस मौके पर ओमप्रकाश ग्रेवाल, राजेश शर्मा, संजय सांगवान, जोगेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, जगदीश सांगवान, हरज्ञान घनघस आदि मौजूद रहे। चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी रोडवेज बस स्टैंड परिसर में पहुंच गई। पुलिस कर्मचारियों के अलावा कमांडो के जवान भी परिसर में तैनात किए गए।
50 रूट हुए प्रभावित
अचानक चक्का जाम होने के कारण 50 रूट प्रभावित हुए। अधिकतर लोकल रूट प्रभावित हुए जिसमें हिसार के 17 रूट थे। लोहारू के सात, जींद के तीन, दादरी के पांच के अलावा तोशाम, महम, गोहाना आदि के करीब 50 रूट प्रभावित हुए। जिससे रोडवेज भिवानी डिपो को लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
प्राइवेट बसों की चली मनमानी
रोडवेज का चक्का जाम होते ही बस स्टैंड पर खड़े सैकड़ों यात्रियों के चेहरों पर मायूसी छा गई। बस स्टैंड के बाहर, रोहतक गेट, महम गेट, बासिया भवन के पास, तोशाम बाइपास, सेक्टर मोड़, अनाजमंडी ओवरब्रिज के पास यात्रियों की खासी भीड़ रही। प्राइवेट बस चालकों ने रोडवेज बस बंद होने का खूब फायदा उठाया और प्राइवेट बसें ठसाठस भरी चली।
वर्जन:::
रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल की है। चार बजे तक बसें चली है। लंबे रूट की बसें भिवानी-चंडीगढ़, दिल्ली-बहल आदि चल रही हैं।
अश्विनी डोगरा, महाप्रबंधक-भिवानी रोडवेज डिपो
फोटो 10, 11 व 12
------
प्राइवेट परमिट पालिसी के विरोध में प्रदर्शन
लोहारू। राज्य सरकार की प्राईवेट परमिट पालिसी के विरोध में सोमवार को स्थानीय बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की तालमेल कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गोठड़ा ने कहा कि राज्य सरकार बिना किसी कायदे कानून के पिछले दरवाजे से प्रदेश के सभी रूटों पर प्राईवेट परमिट देने जा रही है। सरकार का यह कदम पूर्णत: कर्मचारी विरोधी है और रोडवेज कर्मचारी इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगे। सर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुमेर पटौदी ने कहा कि सरकार की इस नीति से न केवल प्रदेश को राजस्व का नुकसान होगा बल्कि युवा वर्ग के रोजगार पाने के सपनों पर भी ग्रहण लग जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की इस नीति से पूंजीवाद को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर सुरेश फरटीया, विनोद, नागेश, राधेश्याम, राकेश लांबा, सुरेंद्र सिंह,राजपाल, गीता देवी, अशोक पोकरवास, रणवीर आदि मौजूद रहे।
फोटो 17
-----
तोशाम में गेट पर जड़ा ताला
तोशाम। निजी परमिटों के विरोध में सब डिपो तोशाम में सोमवार को गेट पर ताला जड़कर कर्मचारियों ने धरना दिया। रोडवेज कर्मी प्राईवेट बसों को परमिट दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्राइवेट परमिट रद्द करने की मांग की।