फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   private bus, byke, youth die

प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार दवा कंपनी के कर्मी की मौत

Tue, 15 Sep 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
private bus, byke, youth die
लवकेश शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा में बाइक सवार दवा कंपनी के कर्मचारी को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर प्राइवेट बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं जिले में चार अन्य सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए, जोकि सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

मामला सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे का है। अलीगढ़ जिला के गांव दीवा हमीदपुर निवासी 25 वर्षीय लवकेश शर्मा कृषि क्षेत्र में प्रयोग होने वाली कीटनाशक दवा की कंपनी में काम करता था। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह सेक्टर 13 स्थित अपने रूम से बाइक पर हांसी जा रहा था। जब वह बवानीखेड़ा के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से आ रही प्राइवेट बस दूसरी बस को ओवरटेक करने लगी। बस की गति तेज होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं कर पाया और उसने बाइक सवार लवकेश को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और चोटें अधिक होने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई विवेक शर्मा ने बताया कि वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। उसके पिता रविंद्र शर्मा खेतीबाड़ी करते हैं। जांच अधिकारी एचसी सुभाष चंद्र ने बताया कि मृतक के पिता रविंद्र शर्मा के बयान पर प्राइवेट बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बग्गी सवार व बाइक चालक दो युवक घायल
गांव तिगड़ाना में बग्गी सवार व बाइक चालक दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव तिगड़ाना निवासी 18 वर्षीय अजय रविवार रात करीब सात बजे अपने घर जा रहा था। अचानक ही बग्गी चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही साथ में बाइक सवार उसका दोस्त चांद भी घायल हो गया। वही दूसरे पक्ष से गांव तिगड़ाना निवासी 33 वर्षीय कुलदीप घायल है। घायल कुलदीप के भाई संदीप ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। रविवार रात को वह खेत से अपने घर लौट रहा था। अचानक की एक बाइक सवार युवक ने उसकी बग्गी को टक्कर मार दी। जिसके कारण वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बाइक की टक्कर में दो घायल
गांव कालुवास में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव नाथुवास निवासी 24 वर्षीय विनय खेतीबाड़ी करता है। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह भिवानी जा रहा था। जब वह गांव कालुवास पहुंचा तो अचानक की तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दूसरी बाइक पर गांव दुबलधन निवासी 28 वर्षीय रवि सवार था। जिसने आरोपी पक्ष पर लापरवाही से बाइक चालक हादसा करने के आरोप लगाए हैं। दोनों युवक रवि और विनय सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। हनुमान गेट क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय मुकेश दूध बेचता है। रविवार शाम करीब छह बजे वह अपने दोस्त आशीष के साथ बाइक पर घर की ओर जा रहा था। जब वह दादरी गेट व हनुमान गेट क्षेत्र के बीच में पहुंचा तो अचानक की तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण वह और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया है।

दो बाइक की टक्कर में युवक घायल
घंटाघर क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। खेतान पाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय हेमंत ने बताया कि रविवार रात करी आठ बजे वह घंटाघर से अपने घर की ओर जा रहा था। अचानक ही पीछे से आ रही बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed