{"_id":"66b6c45adc5c660f570e96e7","slug":"prime-ministers-crop-insurance-is-not-being-done-for-crops-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121439-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ऋणी लाखों किसानों की फसलों का नहीं हो रहा प्रधानमंत्री फसल बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ऋणी लाखों किसानों की फसलों का नहीं हो रहा प्रधानमंत्री फसल बीमा
Sat, 10 Aug 2024 07:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के जूई में स्थित पैक्स सोसायटी कार्यालय।
अनिल लांबा
जूई (भिवानी)। देश-प्रदेश की सरकार पिछले दस सालों से किसानों की आय दोगुना करने का बेशक दम भर रही हो, लेकिन हालत इसके उलट बयां हो रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को असामयिक फसलों में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए शुरू की थी। ये योजना फिलहाल दी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पैक्स) के लाखों ऋणी किसानों के लिए जी का जंजाल बन गई है। पूरे प्रदेश में सहकारी समितियों के ऋणी किसानों की वर्तमान फसल का बीमा नहीं हो पा रहा है।
सहकारी समितियों व सहकारी बैंकों के अधिकारी कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहे। कांग्रेस नेता बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा न होने को किसानों के साथ भद्दा मजाक बताया है। भारतीय किसान यूनियन के भिवानी जिला प्रधान ने जल्द इस मामले में एक बड़ी पंचायत करने की बात कही है।
पिछली दो फसलों से नहीं हो पा रहा बीमा
किसान समय पर ये उम्मीद लेकर फसल उगाता है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत उनकी फसल में अगर असामयिक नुकसान हो भी जाये तो उसे भारी-भरकम नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। लेकिन किसानों को पिछले साल की दोनों फसलों व वर्तमान की खरीफ फसल के बीमा के लिए सहकारी समितियों में चक्कर काटने के सिवाय कुछ हासिल नहीं हो रहा। गत वर्ष कपास की फसल को गुलाबी सुंडी ने बर्बाद कर दिया था, लेकिन सहकारी समितियों के ऋणी किसानों को एक फूटी कौड़ी तक सरकार से सहायता नहीं मिली। वर्तमान फसल के लिए भी किसान चक्कर काटने पर मजबूर हैं। पिछली दो फसलों से अकेले भिवानी जिले की 40 सहकारी समितियों में एक लाख बीस हजार से ज्यादा ऋणी किसान योजना से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
भिवानी जिले सहित आधा दर्जन जिलों में रिलायंस जरनल इंश्योरेंस करेगी बीमा
भिवानी जिले के साथ साथ प्रदेश के आधे जिलों के लिए रिलायंस जरनल इंश्योरेंस को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए नामित किया है। जिसने 7 अगस्त को फसल बीमा करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। किसानों को हिदायत है कि वो 16 अगस्त तक अपनी फसल का बीमा करवा लें। ऊपर से बीमा करवाने के लिए अनेक कागजात जरूरी कर दिए जो इतने कम समय में पूरा होना मुश्किल है। ऊपर से सहकारी समितियों के कर्मचारी किसानों की फसल का बीमा करने से मना कर रहे हैं। किसान असमंजस में है कि क्या करे क्या न करे।
जल्द किसानों की पंचायत बुलाई जाएगी
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य, तोशाम जोन प्रभारी सूरत सिंह पहलवान ने बताया कि सहकारी समितियों के किसानों की फसल का बीमा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही इस मामले में एक महापंचायत बुलाई जाएगी और फसल बीमा न होने व बीमा की तारीख आगे न बढ़ाने की सूरत में सहकारी समितियों को ताला लगाने का काम किया जाएगा।
कंपनी की तरफ से एक दिन पहले ही आदेश हुए हैं, जल्द प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा : सुरेश पाल
भिवानी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के जीएम सुरेश पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए नामित कंपनी रिलायंस जरनल इंश्योरेंस की तरफ से 7 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 8 अगस्त को हमने सभी सहकारी समितियों को मेल कर सूचना दी है। जल्द ही बीमे का काम शुरू कर दिया जाएगा।
किसानों के साथ कर रहे अन्याय : अनिरुद्ध
बीसीसीआई पूर्व कोषाध्यक्ष कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करना सरकार का ढोंग है। किसान अपनी फसल का बीमा तक नहीं करवा पा रहे। प्रदेश के लाखों किसान इस योजना से वंचित हैं और इनके नेता जूठा ढिंढोरा पीटने में लगे हैं।
बात कर जल्द करवाया जाएगा समाधान : किरण चौधरी
पूर्व मंत्री बीजेपी नेता किरण चौधरी ने कहा कि मामले को लेकर सहकारिता मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से बात कर किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा।