फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pressure on passengers increases in passenger trains due to full advance ticket booking in trains.

Bhiwani News: ट्रेनों में एडवांस टिकट बुकिंग फुल होने से बढ़ा पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों का दबाव

Wed, 30 Oct 2024 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Oct 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Pressure on passengers increases in passenger trains due to full advance ticket booking in trains.
​भिवानी का रेलवे स्टेशन। 
भिवानी। त्योहारी सीजन के चलते रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में एडवांस टिकट बुक होने के कारण पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ जुट रही है। भिवानी रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली रेवाड़ी, दिल्ली, रोहतक, जयपुर व सिरसा की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

इससे दैनिक यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस भीड़ में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग, महिला व बच्चों को हुआ। जेबकतरों पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ के जवान सुरक्षा का जिम्मा संभाला हुए हैं। इससे किसी भी यात्री को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

इसके लिए रेलवे ने अपने स्तर पर यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ियों में अतिरिक्त बोगी बढ़ाई। लेकिन एडवांस ऑनलाइन बुकिंग के चलते कम पढ़े लिखे लोग, मजदूर, प्रवासी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे मोबाइल का उपयोग नहीं करने की वजह से वो ऑनलाइन टिकट बुक नहीं करवा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा दैनिक यात्रियों को भी परेशानी हुई। त्योहार पर पांच दिन का अवकाश होने के कारण लोग बाहर घूमने के लिए और धार्मिक यात्राओं पर जाते दिखे। इसमें सबसे ज्यादा लोग सालासर बालाजी, खाटू श्याम, मेहंदीपुर बालाजी धाम पर जाते देखे गए। इसकी वजह से ट्रेनों में भीड़ के बीच लोग फंसे दिखे। भिवानी में रह रहे अन्य प्रांतों के प्रवासी लोग भी अपने घरों को जा रहे हैं। इससे पैसेंजर ट्रेनों में लोग भीड़ में फसकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed