फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Preparations for Geeta Jayanti celebrations begin

Bhiwani News: गीता जयंती समारोह की तैयारी शुरू

Thu, 28 Nov 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 28 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Geeta Jayanti celebrations begin
भिवानी। जिला स्तर पर हुडा पार्क में 9 से 11 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में सरकारी विभाग और धार्मिक संस्थाएं पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गीता जयंती समारोह सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, मंदिरों, गोशालाओं की अनूठी पहल से ओतप्रोत होगा। गीता जयंती महोत्सव में विभिन्न विभागों व सामाजिक धार्मिक संस्थाओं द्वारा आपसी बेहतर तालमेल करके स्टाल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

डीसी कौशिक लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में गीता जयंती महोत्सव समारोह की बेहतर तैयारियों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के समक्ष दी। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों की स्टॉल लगाने के साथ ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की भी गीता जयंती महोत्सव में भक्ति से ओत प्रोत भागीदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी हर्षित कुमार को गीता जयंती महोत्सव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीसी कौशिक ने सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि अधिक संख्या में धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भागीदार बनेंगी तो इस महोत्सव की शोभा बढ़ जाएगी।


ये विभाग होंगे गीता जयंती महोत्सव के भागीदार

गीता जयंती महोत्सव के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हुडा पार्क में समारोह स्थल पर कई विभागों की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें यातायात पुलिस और सचिव प्रादेशिक परिवहन, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बिजली वितरण निगम, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, अग्रणी बैंक, आजीविका मिशन ग्रामीण और शहरी, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, आयुष विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पोस्ट ऑफिस बैंक के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन विभागों के प्रतिनिधि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। शहर की विभिन्न प्रमुख सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं और संतों की उपस्थिति सहित विशेष भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 9 से 11 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ग्लोबल श्लोकोच्चारण होगा, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे कुरुक्षेत्र कार्यक्रम से सीधे रूप से जुड़ेंगे। 10 दिसंबर को जिले के प्रबुद्ध विद्वानों और उपदेशकों की भागीदारी के साथ गीता के सार पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। 11 दिसंबर को 2 से 4 बजे तक स्कूली बच्चों, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ओर से गीता के अध्यायों पर आधारित नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शाम पांच बजे धार्मिक स्थानों पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। शाम 5:30 बजे समारोह स्थल पर गीता की भव्य आरती होगी। डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे छात्रों की तैयारियां करवाएं। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम स्थल पर सफाई व्यवस्था करें ताकि वहां पर पंडाल सजाया जा सके। तीनों दिन वहां पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए। उन्होंने यहां पर शौचालय की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। समारोह स्थल पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था हो। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को समारोह स्थल पर शानदार रंगोली बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे गीता महोत्सव के भव्य आयोजन में भागीदार बन कर अपना पूर्ण योगदान दें। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ अजय चोपड़ा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष कुमार समेत महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बागवानी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed