फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Preparation to connect new bypass of Bhiwani with Hansi and Jind road

योजना: अब भिवानी के नए बाईपास को हांसी और जींद मार्ग से जोड़ने की तैयारी, जल्द होगा जमीन का अधिग्रहण

Sat, 11 Jun 2022 02:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 02:11 AM IST
सार

निनान से शुरू बाईपास को दादरी और लोहारू रोड से जोड़ने के बाद जल्द विस्तार मिलेगा। देवसर के समीप से तिगड़ाना मोड़ चौक पर नया बाईपास जुड़ेगा। विभाग ने डीपीआर भेज दी है। करीब 14 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए जल्द जमीन का अधिग्रहण होगा। किसानों को नोटिस दिए गए हैं।

विज्ञापन
Preparation to connect new bypass of Bhiwani with Hansi and Jind road
निनान से दादरी और लोहारू रोड को जोड़ने वाला नया बाईपास, इसी बाईपास को हांसी और जींद बाईपास से जोड़ा जाएगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अब भिवानी के नए बाईपास को जल्द विस्तार मिलेगा। इसके बाद नया बाईपास सीधा हांसी और जींद मार्ग से जुड़ जाएगा। एनएच-148बी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मसौदा तैयार कर मुख्यालय को डीपीआर भेज दी है। नए बाईपास निर्माण के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है। फिलहाल रोहतक रोड के निनान से शुरू हुआ 13 किलोमीटर लंबा नया बाईपास दादरी और लोहारू रोड को जोड़ चुका है। 

विज्ञापन


करीब 14 किलोमीटर नए बाईपास की सड़क निर्माण के लिए जल्द ही किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। इस बाईपास के विस्तार के साथ ही दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में भिवानी के रास्ते आने-जाने वाले वाहनों को भिवानी शहर में प्रवेश की जरूरत नहीं पड़ेगी और सफर भी सुगम होगा। शहर को भी जाम से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन


भिवानी का नया बाईपास एनएच-भिवानी और एनएच-709ई के अंतर्गत आता है। करीब 13 किलोमीटर लंबा बाईपास बन चुका है, जिसे चालू भी किया गया है। अब इसी बाईपास को करीब 14 किलोमीटर नई सड़क के जरिये भिवानी-हांसी और भिवानी जींद मार्ग से भी सीधा जोड़ा जाएगा। ये बाईपास तिगड़ाना मोड़ चौक पर जुड़ेगा, जिससे हांसी-बरवाला, जींद नरवाना की तरफ जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन बिना शहर में घुसे दिल्ली, लोहारू, पिलानी, राजस्थान व चरखी दादरी की तरफ आवागमन कर सकेंगे। एनएच-148बी ने केंद्र सरकार को परियोजना की डीपीआर भेज दी है। इस सड़क के रूट को भी चिह्नित किया जा चुका है। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद बाईपास निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

नए बाईपास के विस्तार के बाद इस रास्ते पर दौड़ने वाले वाहनों को न कोई रेलवे फाटक क्रासिंग की बाधा आएगी और न ही वाहनों का कोई जाम लगेगा। फोरलेन की तर्ज पर बने इस बाईपास पर वाहन हवा सी रफ्तार से दौड़ेेंगे। निनान से शुरू हुए बाईपास को गांव हालुवास के समीप दादरी रोड से जोड़ा गया है।

जबकि हालुवास के समीप से होते हुए ये बाईपास लोहारू-पिलानी रोड पर धिराना मोड़ के समीप मिलता है। जबकि इसी बाईपास को गांव देवसर के समीप से एक्सटेंशन मिलेगी, जिसके बाद धिराना मोड़ का ये बाईपास सीधा हांसी और जींद मार्ग को तिगड़ाना मोड़ चौक पर जोड़ देगा। 

हांसी से बरवाला तक भी कम समय में तय होगी ज्यादा दूरी, बनेगा फोरलेन
बाईपास के साथ साथ भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग को भी फोरलेन की तैयारी है, जिसके बाद हांसी से बरवाला तक का सफर और सुगम हो जाएगा और कम समय में वाहन अधिक दूरी तय कर पाएंगे। भिवानी से बड़सी तक का मार्ग फोरलेन कर दिया जाएगा। करीब 38 किलोमीटर लंबी ये सड़क भी जल्द फोरलेन होगी, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। 

शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति
इस समय शहर की अंदरूनी सड़कें वाहनों का अत्यधिक दबाव झेल रही हैं, जिसकी वजह से हर चौक चौराहे पर जाम की स्थिति बन रही है। इस बीच भारी वाहन भी शहर में जाम और हादसों की वजह बन रहे हैं। बाईपास के साथ सड़कों के फोरलेन होने पर जाम से मुक्ति मिलेगी। 

बाईपास को हांसी और जींद मार्ग से जोड़ने की डीपीआर केंद्र को भेजी गई है। डीपीआर की मंजूरी के बाद इस मामले में आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल किसानों को भूमि अधिग्रहण के नोटिस भी दिए गए हैं। - राजेश गुप्ता, मैनेजर एनएच-148बी


केंद्र सरकार भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में नए बाईपास, रेलवे ओवरब्रिज के साथ कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे रही है। इसी कड़ी में भिवानी का नया बाईपास हांसी और जींद से मिलाया जाएगा। ये सड़क परियोजनाएं संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होंगी। इनके बनने के बाद सड़कों व यातायात से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान होगा वहीं व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। -धर्मबीर सिंह, सांसद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed