फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Premnagar, which offered 131 acres of land, raised its voice for a share in jobs; villagers decided to boycott the programs happening at CBLU.

Bhiwani News: 131 एकड़ भूमि देने वाले प्रेमनगर ने नौकरियों में हिस्सेदारी की उठाई आवाज, ग्रामीणों ने सीबीएलयू में होने वाले कार्यक्रमों के बहिष्कार का लिया निर्णय

Thu, 16 Jul 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Premnagar, which offered 131 acres of land, raised its voice for a share in jobs; villagers decided to boycott the programs happening at CBLU.
भिवानी। गांव प्रेमनगर की पंचायत द्वारा चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के लिए 131 एकड़ भूमि निशुल्क देने के बावजूद ग्रामीणों को विश्वविद्यालय की नौकरियों में आरक्षण नहीं मिलने को लेकर ग्रामीणों में रोष है। इसी मुद्दे पर वीरवार को गांव में बैठक आयोजित कर विश्वविद्यालय प्रशासन और हरियाणा सरकार के प्रति नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

धरना समिति के प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन कलम सिंह ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से विश्वविद्यालय की नौकरियों में गांव के युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने और पहले से कार्यरत गांव के युवाओं को नौकरी पर वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती तब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच राजेश कुमार, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर आजाद सिंह ढांडा, आंबेडकर महासभा के प्रधान दलबीर, सोमबीर बूरा, प्रवीण बूरा, शिक्षा समिति प्रधान जोगेंद्र बूरा, जयबीर सिंह और रमेश बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed