{"_id":"a489c5131c8e32d1ff3735ed6dfe314c","slug":"pregnant-woman-beaten-by-cousins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला को चचेरे भाइयों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला को चचेरे भाइयों ने पीटा
ब्यूरो/भिवानी
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनाना गांव में अपने पिता को बचाने आई गर्भवती महिला को चचेरे भाइयों ने पीटा। घायल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
झगड़ा शनिवार सायं हुआ। धनाना वासी सुरेंद्र ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था तो परिवार में ही उसके भाई के लड़कों ने उसका रास्ता रोक मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुनकर उसकी 23 वर्षीय बेटी पूजा उसे छुड़वाने आई। भतीजों ने उसकी बेटी को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
पूजा गर्भवती है और उसे काफी चोट आई है। आसपास के अन्य ग्रामीणों ने उन्हें छुड़वाया। इसके बाद बेटी को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। पूजा थिलौड़ गांव में शादीशुदा है और सप्ताहभर पहले ही घर आई थी। झगडे़ की सूचना मुंढाल पुलिस चौकी में दी गई।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल चौकी से हवलदार रमेश ने बताया कि महिला से मारपीट का मामला आया है और मुंढाल चौकी में सूचित कर दिया गया है। महिला के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।