फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pregnant and postpartum woman died in Bhiwani district

Bhiwani News: भिवानी जिले में गर्भवती और प्रसूता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Pregnant and postpartum woman died in Bhiwani district
भिवानी। गांव बुढ़ेड़ा में आठ माह की गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला व गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की भी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ डिलीवरी के बाद घर गई महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे अस्पताल लाया गया, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों ही शवों का सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

गांव बुढेड़ा निवासी 30 वर्षीय बबीता आठ माह की गर्भवती थी। उसे पहले एक सात साल का लड़का है। रविवार को बबीता की अचानक ही तबीयत खराब हो गई। उसका बीपी भी नीचे गिर गया। जिसे लेकर परिजन अस्पताल जा रहे थे कि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने भी गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की भी मौत हो गई। मृतका के पति प्रदीप के बयान दर्ज किए गए। चहड़ कलां पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि मृतका के पति के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में झज्जर जिला के बहरोड़ गांव निवासी एक महिला की रविवार को डिलीवरी हुई थी। उसे लड़का पैदा हुआ था। परिजन उसे घर ले गए थे। लेकिन उसका खून का रिसाव नहीं थम रहा था। इसके बाद उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। झज्जर पुलिस ने भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed