फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Practical examinations of D.El.Ed will be held from 23 to 31 August

Bhiwani News: डीएलएड जुलाई-अगस्त की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं 23 से 31 अगस्त तक होंगी

Wed, 21 Aug 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 Aug 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Practical examinations of D.El.Ed will be held from 23 to 31 August
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित करवाई जा रही डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष (नियमित, री-अपीयर, मर्सी चांस) परीक्षा जुलाई-अगस्त 2024 के छात्र-अध्यापकों की बाह्य और आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं 23 अगस्त से 31 अगस्त तक संचालित करवाई जाएंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित, री-अपीयर, मर्सी चांस) परीक्षा जुलाई-अगस्त के छात्र-अध्यापकों की बाह्य और आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं 23 अगस्त से 31 अगस्त तक सुबह नौ से शाम तीन बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थानों में संचालित करवाई जाएंगी। बाह्य प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड कार्यालय की ओर से परीक्षकों और आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थान डीएलएड प्रथम औी द्वितीय वर्ष (नियमित, री-अपीयर, मर्सी चांस) बाह्य और आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं को निर्धारित शेड्यूल में संचालित करवाएं। संबंधित छात्र-अध्यापकों को इसकी सूचना देना सुनिश्चित करें। सभी शिक्षण संस्थान ऑनलाइन अंक भरने, दिशा-निर्देश पत्र और ड्यूटी चार्ट के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने सभी महाविद्यालय संचालकों समेत छात्र अध्यापकों से भी तैयारी पूरी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed