फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   power cut, water, water works, charkhidadri

पावर कट ने घटाया जलघरों में पानी

Tue, 09 May 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 09 May 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
power cut, water, water works, charkhidadri
वाटर टैंक में गिरता नहरी पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्वतंत्र फीडर होने पर भी बार-बार पावर कट लगने से नहरी पानी से शहर के मेन जलघरों में पानी की आपूर्ति कम हो रही है। रविवार को नहर आने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग की दोनों जलघरों के वाटर टैंकों को पानी से जल्द लबालब करने की प्लानिंग है। वहीं जिस तरह से पावर कट लग रहे हैं उससे पानी का प्रवाह टूट रहा है। चंपापुरी व रामनगर दोनो मेन जलघरों में इस समय पानी डाला जा रहा है। सिंचाई विभाग अधिकारियों की लापरवाही के चलते नहरी पानी कई गांवों के जोहड़ और जलघरों में अब तक नहीं पहुंच सका है। नहरों में इस समय 353 क्यूसेक पानी चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर रात शहर के मेन जलघर चंपापुरी मेें पानी पहुंच गया, लेकिन बार-बार बिजली कट लगने से पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। सिंचाई और जनस्वास्थ विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोहारू नहर के जरिए चंपापुरी जलघर में पानी डाला जाता है। इस नहर पर 15एचपी की मोटरें लगा रखी हैं। जिनके जरिए पानी का उठान कर जलघर के लिए बनी माइनर में डाला जाता है।
विज्ञापन


माइनर से पानी जलघर में जाता है। वहीं पावर कट लगने पर पंप सैट व मोटरें  बंद हो जाती हैं इससे पानी का प्रवाह रुक जाता है। अब तक एक वाटर टैंक में छह फीट तक पानी भरा है जबकि यहां चार वाटर टैंक हैं। शहर के दूसरे रामनगर जलघर में  बधवाना डिस्टीब्यूटरी से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस नहर में इस समय 100 क्यूसेक पानी चल रहा है। नहर का पानी मंदोला पंप हाउस तक पहुंच गया है। जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का  मानना है अगर बिजली व्यवस्था ठीक बनी रहे तो शहर के दोनों जलघर 12-13 दिन में भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 दिन ही चलेगा नहरों में पानी
 जिले की नहरों में 12 दिन पानी चलेगा। यह पानी स्पेशल  जलघरों व जोहड़ों के लिए भेजा गया है ताकि गर्मी में पानी का संकट न बढने पाए। सिंचाई विभाग अधिकारियों द्वारा कम रुचि लेने  की वजह से गांवों में बने जलघरों व जोहड़ों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कही नाले टूटे हुए हैं तो कही नहरी मोगे ठीक से काम नहीं कर  रहे हैं। नालों की  मरम्मत लंबे समय से नहीं हो पा रही है।

महेंद्रगढ़ को मिल रहा ज्यादा पानी
सिंचाई विभाग सूत्रों के मुताबिक झेलन ग्रुप के तहत रेवाड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ झज्जर शामिल हैं। मौजूदा टर्न मेें महेंद्रगढ़ जिले  को 500 क्यूसेक पानी मिल रहा है जबकि रेवाड़ी को  400 क्यूसेक पानी दिया गया है। चरखी दादरी को 350 क्यूसेक व झज्जर को 200 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। चरखी दादरी से पानी की डिमांड 600 क्यूसेक  भेजी गई थी। चरखी दादरी जिले में 172 गांव शामिल हैं। यहां वास्तव में प्रत्येक पखवारे में पानी की खपत 500 क्यूसेेक तक है।

==वर्जन-
पहली प्राथमिकता के तहत क्षेत्र के जलघरों में पानी डाला जाएगा उसके बाद जोहड़ों में पानी डाला जाएगा। इस समय  गांवों के जलघरों में भी पानी चल रहा है। कर्मचारी साइटों की भी विजिट करेंगे।
कार्यवाहक एसडीओ हवा सिह, सिंचाई विभाग
वर्जन=
विभाग के कर्मचारी  जलघरों को भरे जाने  को लेकर लगातार काम में जुटे हैं। शहर के जलघरों में पानी चल रहा है। उसके बाद पानी की कमी नहीं होगी।
एसडीओ रामपाल सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed