फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Possession removed from illegal colony spread over six acres

छह एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी से कब्जा हटवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Possession removed from illegal colony spread over six acres
अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर योजनाकार विभाग ने भिवानी शहरी क्षेत्र महम-नाथुवास रोड के पास अवैध निर्माण को हटाने का अभियान चलाया। विभाग ने पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन से छह एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी से अवैध कब्जे हटाए।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार ने बताया कि अवैध कब्जे हटाने के लिए तहसीलदार भिवानी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल को साथ लेकर जिला भिवानी के शहरी क्षेत्र मौजा नाथुवास में महम-नाथुवास रोड पर लगभग छह एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी में 31 डीपीसी, दो निर्माणाधीन मकान, आठ चहारदीवारी और सड़क व अन्य रास्तों को जेसीबी से तोड़ा गया। अवैध निर्माण करना गैर कानूनी कार्य है और इसकी इजाजत किसी को नहीं है। उन्होंने नागरिकों से शहर में कहीं भी सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं करने व अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में नहीं आने की अपील की है। विभाग अवैध निर्माण की जानकारी जुटा रहा है। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण हटाने का यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed