फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Poor condition: Main drinking water line broken while digging sewer line, patients yearning for water

बदहाली : सीवर लाइन की खोदाई करते समय टूटी मुख्य पेयजल लाइन, पानी को तरसे मरीज

Sat, 07 Oct 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 07 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Poor condition: Main drinking water line broken while digging sewer line, patients yearning for water
भिवानी। जिले के नागरिक अस्पताल में वीरवार से ही पेयजल आपूर्ति की सेवा बाधित होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीवर लाइन की खोदाई के दौरान जेसीबी से मुख्य पेयजल लाइन टूट गई, जिस कारण पूरे अस्पताल में पानी की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

दिनभर मरीज पीने के पानी और शौच के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। नागरिक अस्पताल के ब्लड सेंटर के बाहर, प्रसूति वार्ड और प्राइवेट वार्ड में लगे वाटर कूलर सूखे पड़े रहे। वहीं शिशु वार्ड के शौचालय में पानी की खुली टंकियों में पानी भरकर रखा गया, ताकि बच्चों और परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बता दें कि नागरिक अस्पताल के वार्डों के पीछे पीजीआई के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण खोदाई के दौरान जेसीबी से पेयजल लाइन टूट गई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन में दाखिल रजिया देवी, निवासी गांव लेघां लगभग अस्पताल में सात-आठ दिन पहले दाखिल हुई थी। इनके हाथ-पैर में चोट लगने के कारण ऑपरेशन हुआ है। उनके बेटे ने बताया कि लगभग दो दिन से अस्पताल में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। हालांकि पानी के टैंकर मंगवाए गए हैं लेकिन सार्वजनिक स्थल होने के कारण पानी की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज सुबह ही अपने बेटे व गर्भवती बहू के साथ अस्पताल परिसर में आई थी। बहू की डिलिवरी होनी है, जिसके लिए उसको दाखिल किया है। सुबह से वार्ड के वाटर कूलर खाली पड़े हैं। जिस कारण मरीजाें को कैंटीन से पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है।
- आजादो देवी, निवासी जूई।

सिवानी से अपनी बेटी के स्वास्थ्य संबंधित टेस्ट कराने के लिए अस्पताल परिसर में आया था। लेकिन पीने के पानी यहां कोई व्यवस्था नहीं है। पानी के लिए टैंकर भी आए बता रहे हैं, लेकिन पीने के लिए बाहर से ही पानी की बोतल खरीद कर लेकर आया हूं।
- कुलवंत सिंह, सिवानी।

चार-पांच दिन से अस्पताल में दाखिल हूं। मेरे पैर में जख्म होने के कारण ऑपरेशन हुआ है। अभी चलने फिरने में असमर्थ हूं, लेकिन यहां पानी की व्यवस्था न होने के कारण बाहर से पानी लाना पड़ रहा है और शौच जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- अक्षय, बृजवासी कॉलोनी भिवानी।

वार्ड नंबर नौ में छह दिन से बेटा दाखिल है। पिछले दो-तीन से वार्डों में पानी की समस्या आ रही है। इस बारे में फोन पर स्वास्थ्य विभाग को शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि आज सुबह पानी के टैंकर आए हैं लेकिन पानी की समस्या ज्यों की त्यों है।

- राजकुमार दिनोदिया।

सीवर लाइन की खोदाई के दौरान मुख्य पेयजल लाइन टूटने का मामला सामने आया था। जिसको वीरवार दोपहर को ही ठीक करवा दिया गया था। लाइन काे चालू करने के दौरान फिर से समस्या सामने आ गई। इसको दोबारा से ठीक करके लोहे की पाइप लाइन डलवाई है। अस्पताल में दाखिल मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है।
-डॉ. एडवीन, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article