फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pollution level increasing continuously for six days

भिवानी: छह दिन से लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर

Mon, 20 Feb 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pollution level increasing continuously for six days
ईट भट्ठे की चिमनी से निकलता धुआं।
भिवानी। पिछले छह दिन से शहर की आबोहवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते जा रही हैं। लगातार ही हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से आमजन की आंखों में जलन व दमा के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन

सड़कों पर उड़ने वाली धूल और वाहनों से निकलने वाला धूआं प्रदूषण का कारण बनता जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों व ईंट भट्ठों से निकलवा वाला धुआं लोगों की सांसों को प्रभावित कर रहा है। वहीं पिछले दिनों से मौसम में हुआ परिवर्तन भी स्वास्थ्य के लिए खराब है। रात के समय सर्दी रहती है और दिन में तेज धूप रहती है, जिसके कारण बीमार होना स्वाभाविक है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.6 से बढ़कर 31.3 दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 से बढ़कर 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

पिछले दिनों के एक्यूूआई के आंकड़े
दिनांक एक्यूआई
20 फरवरी 222
19 फरवरी 227
18 फरवरी 248
17 फरवरी 226
16 फरवरी 128
15 फरवरी 111
14 फरवरी 92
13 फरवरी 88
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed