फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Polling teams will reach polling booths in 61 buses

Bhiwani News: 61 बसों में पोलिंग बूथों पर पहुंचेंगी पोलिंग टीमें

Thu, 23 May 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 23 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Polling teams will reach polling booths in 61 buses
तोशाम के चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में चुनाव अ​धिकारी व कर्मचारीयों को दिशा निर्देश 
तोशाम। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कोर टीम के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय से रवाना होंगी। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के लिए 61 बसें लगाई गई हैं, जो उन्हें बूथ तक पहुंचाएंगी। बूथ पर पहुंचते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट उनके पहुंचने की पुष्टि करेंगे। मतदान को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पोलिंग पार्टी रवाना करने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। तोशाम विधानसभा सेगमेंट के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने उपमंडल परिसर स्थित कार्यालय में कोर टीम के साथ बैठक कर मतदान की तैयारियों को लेकर चुनाव सामग्री के वितरण एवं जमा करने सहित पोलिंग पार्टियों के बूथ पर पंहुचने, बूथ पर बिजली-पानी व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया को निष्ठा एवं लगन के साथ पूर्ण करवाने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी। तोशाम विधानसभा सेगमेंट में 17 सेक्टर ऑफिसर व 6 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जो पोलिंग पार्टियों एवं उच्च अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टी के सभी वाहनों में जीपीएस लगाया गया है। जिसकी निगरानी एसडीएम कार्यालय में निर्मित कंट्रोल रूम से की जाएगी। सभी वाहनों पर तब तक निगरानी रखी जाएगी, जब तक पोलिंग पार्टियां अपने बूथ पर न पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी से बचाने के लिए मतदान स्थलों पर सभी इंतजाम किए गए हैं। गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें सतर्क रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर तहसीलदार अंकित बैनीवाल, बीडीपीओ सुमित बैनीवाल, नायब तहसीलदार रीतू पूनियां, विजय सांगवान, ललित कुमार, श्याम सुंदर सांगवान, राजेन्द्र जाखड़, डॉ. महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed