फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Polling teams left for 941 booths

Bhiwani News: 941 बूथों के लिए रवाना हुई पोलिंग टीमें

Sat, 05 Oct 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Polling teams left for 941 booths
भिवानी। जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के 941 मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भिवानी विधानसभा क्षेत्र की 227 व बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की 235 पोलिंग पार्टियां स्थानीय हरियाणा शिक्षा बोर्ड से और तोशाम विधानसभा क्षेत्र की 233 पोलिंग पार्टियां चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय से एवं लोहारू विधानसभा क्षेत्र के सभी 246 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रानी लक्ष्मीबाई राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लोहारू से ईवीएम, सीयु, पीयू, वीवीपैट और अन्य चुनाव सामग्री के साथ अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर जिला के सभी चारों विधान सभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया की हर पल निगरानी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेक्टर आफिसर व माइक्रो आब्जर्वर को निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदान से पहले, मतदान के दौरान तथा मतदान के उपरांत जो ड्यूटी उन्हें सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को किया संबोधित और बूथों के लिए किया रवाना

बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कम एडीसी हर्षित कुमार, भिवानी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम भिवानी महेश कुमार, लोहारू विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम मनोज कुमार दलाल और तोशाम विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, सीयू, बीयू, वीवीपैट सहित अन्य चुनाव से संबंधित सामग्री देकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव से जुड़े अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार अपनी ड्यूटी का ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें।

निर्धारित समय अवधि के भीतर एग्जिट पोल का नहीं होगा संचालन : महावीर
भिवानी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी करने पर रोक लगाई है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126ए के तहत मतदान शुरू होने के लिए निर्धारित समय से लेकर मतदान समाप्त होने के समय के आधे घंटे बाद तक की अवधि के दौरान एग्जिट पोल आयोजित करने और उनके परिणामों के प्रसार पर रोक रहेगी।

महावीर कौशिक ने कहा कि प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या अन्य किसी माध्यम से एग्जिट पोल का प्रसारण निर्धारित समय अवधि में नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि धारा 126 (1) (बी) के तहत कोई भी व्यक्ति मतदान क्षेत्र में मतदान समापन की निर्धारित समय अवधि से लेकर 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी मतदान क्षेत्र में सिनेमैटोग्राफ, टेलीविजन या अन्य समान उपकरणों के माध्यम से जनता के लिए कोई भी ऐसी चुनावी सामग्री प्रदर्शित नहीं करेगा, जिससे चुनाव परिणाम को प्रभावित किया जा सके।


एजेंटों की उपस्थिति में करवाएं मॉक पोल : जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा कि अधिकारी मतदान शुरू होने से पहले होने वाले मॉक पोल को उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में करवाएं। मतदान शुरू होने की सूचना रिटर्निंग अधिकारियों और जिला निर्वाचन कार्यालय में निर्धारित समय पर दें। मॉक पोल के बाद क्लीयर का बटन दबाना भी अति आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचते ही पीठासीन अधिकारी इसकी सूचना संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी को देंगे और उनको सौंपे गए सभी कार्य चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप करने होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक और पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारणिया संयुक्त रूप से आज शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में पोलिंग पार्टियों में को मतदान प्रक्रिया में पूरी जिम्मेदारी के साथ बेहतर संचालन के लिए टिप्स दे रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा कि पोलिंग बूथों पर महिला कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए ही सरकारी वाहनों के माध्यम से बूथों पर भेजा जा रहा है। महिला कर्मचारियों की उनके स्टेशनों के निकटवर्ती पोलिंग बूथों पर ड्यूटी लगाई गई है।


ईवीएम, सीयु, बीयू, वीवीपैट खराब होने पर होगी तुरंत बदली
जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा कि इवीएम, सीयु, बीयू, वीवीपैट खराबी होती है तो उसे तुरंत बदला जाएं और उसकी सूचना तुरंत रिटर्निंग अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूम में देनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि मतदान सम्पन्न होने के बाद ईवीएम का क्लोज बटन अवश्य दबाएं और उसके उपरांत मशीन को ऑफ कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान में रखना होगा कि पीठासीन अधिकारी ने अपनी डायरी सहित सभी फाॅर्म सही तरीके से भरे जाएं और ईवीएम को भी विधिवत रूप से ही सील किया जाए। पोलिंग पार्टी के रवाना होने से लेकर ईवीएम को जमा कराने तक की हरेक गतिविधि की सूचना संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को दी जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्रात: 07 बजे मतदान शुरू हो जाएगा और सांय 6 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed