{"_id":"66a02ddf9b3bbd07d8081594","slug":"political-parties-should-cooperate-with-the-administration-in-booth-campaign-on-27th-and-28th-july-vipin-kumar-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-120540-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ अभियान में 27 व 28 जुलाई को प्रशासन का सहयोग करें राजनीतिक दल : विपिन कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ अभियान में 27 व 28 जुलाई को प्रशासन का सहयोग करें राजनीतिक दल : विपिन कुमार
Wed, 24 Jul 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक को संबोधित करते उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार
भिवानी/तोशाम। सीटीएम कम उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे भारत निर्वाचन आयोग के विशेष बूथ अभियान में 27 व 28 जुलाई को जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करें। वे सोमवार को अपने कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार एक जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को सीटीएम कार्यालय जिला में विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजर को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजर और चुनाव विभाग से अन्य अधिकारी इस कार्य का बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान के तहत बीएलओ का सहयोग करते हुए सही जानकारी उपलब्ध करवाकर उनका सहयोग करते हुए सत्यापन का कार्य के स्वयं और उनकी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को भागीदार बना कर पूरा करवाएं। सीटीएम विपिन कुमार ने बताया कि त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वह अपना फार्म भरकर संबंधित बीएलओ को दे सकते हैं। ताकि उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
उप तहसीलदार चुनाव विनोद सिंह ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष अभियान चलाकर आगामी 27 व 28 जुलाई तथा 3 व 4 अगस्त को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। जहां संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म नंबर 6 भरवाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वोट बनवाने का अवसर दिया जा रहा है, जिसके तहत एक जुलाई 2024 को क्वालिफाई तिथी मानकर 24 जुलाई तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा नई वोट बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे।