फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Policemen saved themselves from stones by building a wall and practiced controlling the crowd.

Bhiwani News: दीवार बनाकर पत्थरों से बचे पुलिसकर्मी और भीड़ को नियंत्रित करने का किया अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Policemen saved themselves from stones by building a wall and practiced controlling the crowd.
नई पुलिस लाइन में माकडि्रल के दौरान अभ्यास करते पुलिस कर्मचारी।
भिवानी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन में माॅकड्रिल हुई। इसमें जिला पुलिस की कंपनियों ने दंगा निरोधक टीम बनाकर अभ्यास किया। इस दौरान महिला पुलिस बल की टुकड़ियों ने भी स्पेशल माॅकड्रिल की। इस दौरान पुलिस बल को विशेष ट्रेनिंग दी गई। इससे जिले में किसी भी अप्रिय घटना के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह पुलिस बल हमेशा तैयार रहेगा। माॅकड्रिल में उप पुलिस अधीक्षक के अधिकारियों से लेकर जिला पुलिस में तैनात सिपाही तक सभी को प्रशिक्षण दिया गया है। माॅकड्रिल के दौरान कर्मचारियों को भीड़ को तितर-बितर करने व दंगा निरोधक गतिविधियों पर कैसे काबू पाया जाए, इस बारे में बताया गया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की टीम ने पुलिस कर्मचारियों को भीड़ को खदेड़ने के लिए कनसील्ड और डंडे के साथ अभ्यास करवाया। अगर कहीं पर भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं तो उनसे कैसे सख्ती से निपटा जाए और उनके साथ कानूनी कार्रवाई के तहत बल प्रयोग कैसे किया जाए, इस बारे में भी प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे आपात परिस्थितियों में निपटा जा सके। आपराधिक वारदात होने पर अपने उच्च अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें। लाॅ एंड आर्डर कंपनी को कानून व्यवस्था की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में प्रत्येक सोमवार को अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान जवानों ने दंगा निरोधक उपकरण, लाठी-डंडा, कनसील्ड सहित जवानों को दंगा निरोधक उपकरण का बारीकी से अभ्यास कराया है। अपने अधिकारी के आदेशों की दृढ़ता के साथ पालन करें। अपने उच्च अधिकारियों से संपर्क में रहे और स्थिति से अवगत कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed