फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police will keep a close watch on those who create riots and mischief during Holi.

Bhiwani News: होली के हुड़दंग में दंगा और पंगा करने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Sat, 23 Mar 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police will keep a close watch on those who create riots and mischief during Holi.
भिवानी। होली के हुड़दंग में दंगा और एक दूसरे से पंगा लेने वालों से सख्ती से निपटेगी। पुलिस ने जिलेभर में हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखने के लिए 44 जगहों पर नाके लगाए हैं। वहीं 16 टीमें पैदल गश्त कर निगरानी करेंगी। जिला पुलिस ने होली पर सुरक्षा के कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

होली और फाग को पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। वहीं बुलेट बाइक से पटाखा बचाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और ऐसा करने वालों के वाहन जब्त करने के साथ-साथ उन्हें भी यातायात नियमों का सबक सिखाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जिलेभर में कानून एवं शांति व्यवस्था व साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी पुलिस थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जाें को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी के साथ रायडर, पीसीआर और ईआरवी को अपने-अपने इलाके में हुड़दंगियों व मनचलों पर सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और महिला सुरक्षा के लिए भी महिला पुलिस दस्ता तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


सादी वर्दी में भी पुलिस रखेगी खुफिया नजर
होली पर्व पर पुलिस का खुफिया तंत्र भी सादी वर्दी में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखेेगा। यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगे। सभी पीसीआर एवं राइडर को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना प्राप्त होगी तुरंत मौके पर जाकर स्थिति से निपटेंगे। मोटरसाइकिल के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली की मोटरसाइकिल को तुरंत जब्त करके उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगी पुलिस की नाकाबंदी
होली पर्व पर जिले में 17 स्थायी पुलिस नाकों के अलावा 27 पुलिस नाके अतिरिक्त लगाए गए हैं। यह नाके रोहतक चौक भिवानी, महम चौक भिवानी, भगत सिंह चौक, हांसी चौक, घंटाघर चौक भिवानी, बस अड्डा चांग, बस अड्डा जूई, बस अड्डा कितलाना, बस अड्डा खरक कलां, सराय चौपटा भिवानी, दिनोद गेट भिवानी, हनुमान ढाणी चौक भिवानी, दादरी गेट भिवानी, बस स्टैंड भिवानी, हुन्नामल प्याऊ, बस अड्डा जमालपुर, सीएचसी बवानीखेड़ा के सामने, सुरेंद्र चौक तोशाम, बंसी लाल चौक तोशाम, टी-प्वाइंट भिवानी रोड सिवानी, टी-प्वाइंट रेलवे स्टेशन रोड सिवानी, बस अड्डा बहल, टी-प्वाइंट बीआरसीएम बहल, महाबीर चौक लोहारू व रेलवे स्टेशन चौक लोहारू पर लगाए हैं।

यहां रहेगी पुलिस की पैदल गश्त
शहर भिवानी में 16 टीमों की ड्यूटी पैदल गश्त में लगाई गई हैं। ये टीमें हांसी चौक से घंटाघर, घंटाघर से सराय चौपटा, सराय चौपटा से बर्तन बाजार चौक, बर्तन बाजार चौक से जैन चौक, जैन चौक से दादरी गेट, दादरी गेट से बावड़ी गेट, दादरी गेट से हनुमान गेट, हनुमान गेट से घोषियान चौक, घोसियान चौक से हालू बाजार चौक, हालू बाजार से सराफा बाजार, सराफा बाजार से बिचला बाजार चौक, बिचला बाजार से लोहड चोपटा, लोहड चोपटा से महम गेट, सराय चौपटा से फूलों वाला चौक, फूलों वाला चौक से नया बाजार भिवानी व सेक्टर -13 मार्केट भिवानी में पैदल गश्त करके कानून व्यवस्था बनाएंगी।
शहर के चौराहों पर हुई वाहनों की गहन जांच
यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहनों की गहनता से जांच की और यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान काटे। त्योहार पर यातायात पुलिस ने जाम की स्थिति से निपटने और सुचारु यातायात के लिए भी वाहनों की चेकिंग का अभियान तेज किया है। शहर के घंटाघर चौक पर दिनभर दर्जनों वाहनों के चालान काटे गए।

जिले के सभी नागरिकों को होली एवं फाग हम सबके लिए आपसी प्यार खुशियों भरा और मंगलमय रहे। इस त्योहार पर अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करके बिना किसी भेदभाव और वैर विरोध के पर्व का आनंद लें। इसके साथ ही कानून व्यवस्था की पालना करते हुए हरसंभव पुलिस का सहयोग करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करें। कानून एवं शांति व्यवस्था को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
-वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article