फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police teams investigating the murder case at the incident site.

Bhiwani News: अधेड़ की हत्या के बाद कुएं में फेंका शव

Wed, 21 Feb 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police teams investigating the murder case at the incident site.
 हत्या के मामले की  घटना स्थल पर जांच करती पुलिस की टीमें ।
बवानीखेड़ा (भिवानी)। बवानीखेड़ा-तोशाम रोड से आधा किलोमीटर दूर भुरटाना-बलियाली माइनर के पास खेतों में बने कुएं से एक अज्ञात शव बरामद किया गया। हत्या के बाद एक अधेड़ का शव कुएं में फेंक दिया गया था। बदबू आने पर लोगों ने जाकर देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाई।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे खेतों में पहुंचे किसानों को माइनर के पास बने कुएं से बदबू आने लगी थी। इसके बाद वहां जाकर देखा तो अंदर शव होने का पता चला। इस पर किसानों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश कुमार, सीआईए की दोनों टीमें और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वहीं बवानीखेड़ा एसएचओ थाना पुलिस सहित मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि मंगलवार सुबह आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों को बदबू आई तो कुएं के पास जाकर देखा। ऊपर से पराली के नीचे एक शव पड़ा हुआ था। किसान कुलदीप ने इसकी सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी। इसके बाद भिवानी सीआईए प्रथम से रवींद्र कुमार और सीआईए द्वितीय टीम इंचार्ज योगेश हुड्डा मौके पर पहुंचे। वहीं शव को कुएं से बाहर निकाले जाने के बाद फारेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी मुआयना किया।
विज्ञापन

पराली से ढका हुआ था शव
कुएं के आसपास के इलाका में भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर हत्या से जुड़े तथ्य जुटाने का प्रयास किया। शव को कुएं में पराली से ढका गया था। वहीं शव सड़ी-गली हालात में था। शव के दो से तीन दिन पुराना होने की आंशका लग रही है। फॉरेंसिक टीम से मौके पर पहुंची डाॅ. सरोज के घटना स्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। शव को शिनाख्त के भिवानी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद शव खुर्द बुर्द करने का प्रयास
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गले पर चोट के निशान और शव की हालत को देखने के बाद लगता है कि इसकी हत्या करने के बाद शव को यहां कुएं में डालकर उसे खुर्द-बुर्द किए जाने की कोशिश की गई है। शव तीन दिन पुराना होने की वजह से चेहरा भी ठीक से पहचान में नहीं आ रहा है। वहीं पुलिस ब्लाइंड मर्डर केस में अब हत्या आरोपियों को ढूंढने के साथ-साथ मृतक की शिनाख्त कराने में भी जुटी है। इसके लिए आसपास के थानों से मिसिंग केस भी खंगाले जा रहे हैं।

हमें कुएं में शव होने की सूचना मिली थी। शव को कुएं से निकाल शिनाख्त के लिए भिवानी के शवगृह में रखवा दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मृतक के वारिसान का पता किया जा रहा है। अभी जांच चल रही है। जांच में जो सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार, एसएचओ, थाना बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article