फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police should use new techniques during research: Rakesh Kumar Arya

पुलिस को अनुसंधान के दौरान नई तकनीकों का प्रयोग करना चाहिएं : राकेश कुमार आर्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police should use new techniques during research: Rakesh Kumar Arya
पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते आईजी राकेश आर्य।
भिवानी। पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज राकेश कुमार आर्य बुधवार को पुलिस लाइन भिवानी में पहुंचे। महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध, कानून एवं व्यवस्था व अन्य मुद्दों से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य ने कहा कि पुलिस को अनुसंधान के दौरान नई तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

साक्ष्य एकत्रित करने के लिए आधुनिक तकनीकी साधनों का प्रयोग करे। अनुसंधान के दौरान मामले की हर पहलू से जांच करे। इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व अन्य सामान्य ड्यूटियों के दौरान भी आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जा सकता है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र ने जिले की भौगोलिक स्थिति के अनुसार सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अनेक मुद्दों और आपराधिक आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा कर पुलिस के अधिकारियों से विचार विमर्श किया। जिनमें आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, लंबित शिकायतों का निपटारा, उद्घोषित अपराधी, बेल जंपर, आपराधिक गिरोह में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए की गई कार्रवाई, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों की संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई के मामलों में भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुरानी पुलिस लाइन में बनेंगे नए फ्लैट
आईजी ने पत्रकारों को बताया कि सदर थाना के पास पुरानी पुलिस लाइन के रिहायशी क्वार्टरों की जगह कर्मचारियों के लिए नए फ्लैट बनाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र ने बताया कि रिहायशी कॉलोनी का बजट मंजूर हो चुका है, जल्द ही पुरानी कंडम कॉलोनी को ध्वस्त कर यहां नए फ्लैट का निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर अपराधों पर पुलिस कसेगी नकेल
आईजी राकेश आर्य ने कहा कि साइबर अपराध में रोजाना ही नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भी साइबर अपराधों को सुलझाने के लिए काफी आधुनिक तौर तरीके इस्तेमाल कर रही है। यही वजह है कि साइबर अपराधियों तक भी पुलिस पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed