फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police raided spa centers and hotels, arrested 22 women and 17 people

Bhiwani News: पुलिस ने स्पा सेंटरों व होटलों पर छापा मारा, 22 महिलाएं व 17 लोगों को पकड़ा

Sun, 02 Jun 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police raided spa centers and hotels, arrested 22 women and 17 people
शहर की अलग- अलग जगहों से पकड़ी गईं महिलाएं।
भिवानी। शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास करीब होटलों और स्पा सेंटरों के अंदर धड़ल्ले से देह व्यापार कराया जा रहा था। शनिवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की आठ अलग-अलग टीमों ने एक ही समय में छापामार कर 22 महिलाओं और 17 लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन

भिवानी जिला मुख्यालय हेडक्वार्टर डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में भिवानी सीआईए प्रथम, भिवानी सीआईए द्वितीय के साथ सभी पुलिस थाना प्रबंधकों की करीब आठ टीमों ने शनिवार शाम को एक ही समय में औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नया बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास करीब आठ से अधिक स्पा सेंटरों और होटलों के अंदर छापा मारा। इसके लिए प्रत्येक टीम ने एक फर्जी ग्राहक भी पहले अंदर भेजा और उसका इशारा पाते ही टीम ने अंदर पहुंचकर दबिश दी और वहां रंगरेलियां मनाते हुए अलग-अलग जगहों से 17 लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन

होटलों के अंदर जब पुलिस की टीमों ने कमरों को खंगाला तो वहां करीब 22 महिलाएं मिलीं, जिन्हें यहां देह व्यापार के लिए लाया गया था, इनमें दो महिलाएं संचालिका थी, जो इन महिलाओं से यहां देह व्यापार कराती थीं। पुलिस की गाड़ियों में सभी आरोपियों को औद्योगिक पुलिस थाना में लाया गया, जहां पुलिस ने 20 महिलाओं के बयान दर्ज कर उन्हें गवाह बनाया और दो महिला संचालिकाओं सहित 17 आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये में कराया जा रहा था होटलों और स्पा सेंटरों के अंदर अनैतिक काम
औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र के अंदर ही करीब 15 से 20 ऐसे ठिकाने हैं, जहां बाहर तो स्पा सेंटर या फिर होटल एवं रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा है, लेकिन अंदर धड़ल्ले से अनैतिक काम चल रहा है। इतने बड़े स्तर पर देह व्यापार का ये काला कारोबार लोकल पुलिस की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। क्योंकि हर होटल के अंदर दो या इससे अधिक महिलाओं को यहां दूसरे प्रांतों से अनैतिक कारोबार के लिए लाया जाता था। इसमें संचालक इन महिलाओं से अनैतिक काम कराने के नाम पर मोटा कमीशन भी वसूल रहे थे।
हर सप्ताह बदल जाती थीं लड़कियां
होटलों, रेस्टोरेंटों एवं स्पा सेंटरों के नाम पर धड़ल्ले से चल रहे इन अनैतिक कार्यों के अड्डों पर हर सप्ताह बाहर से लाई गई लड़कियों को बदल दिया जाता था। इनकी जगह दूसरी लड़कियों व महिलाओं को यहां भेजा जाता था। इनमें हर उम्र की लड़की और महिलाएं भी शामिल थी। हालांकि इन लड़कियों के दस्तावेज भी फर्जी ही तैयार किए जाते थे, जिससे की इनकी उम्र का भी सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था। इस अनैतिक धंधे में जैसा ग्राहक फंसा वैसा ही पैसा वसूला जाता था।
हर घंटे और नाइट के तय किए थे अलग-अलग रेट
होटलाें, रेस्टोरेंटों और स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे इन अनैतिक अड्डों के अंदर हर घंटे के हिसाब से पैसे ग्राहक से वसूले जाते थे, जबकि नाइट के लिए चार से पांच हजार रुपये तक वसूले जा रहे थे। इसमें पुलिस ने कुछ ऐसे लोगों को भी पकड़ा है, जो दिल्ली से यहां लाकर होटलों और रेस्टोरेंटों व स्पा सेंटर संचालकों को देह व्यापार के लिए लड़कियां भी मुहैया कराते थे। इस तरह के अनैतिक कारोबार में पहले भी पुलिस उन्हें पकड़कर जेल भेज चुकी हैं, मगर बाहर आने के बाद फिर से इनका धड़ल्ले से काला धंधा शुरू हो गया।
कई प्रदेशों की महिलाओं को देह व्यापार में धकेला
अनैतिक कार्यों में पकड़ीं गई महिलाओं में दिल्ली, यूपी सहित अन्य प्रांतों की मजबूर महिलाएं थी, जिन्हें यहां लाकर उनसे देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस ने इन महिलाओं को यहां लाकर देह व्यापार कराने वाली दो मुख्य महिलाओं को भी काबू किया है। वहीं, पुलिस की छापामारी की भनक लगते ही कुछ होटल व स्पा सेंटर संचालक भी मौके से भाग गए। फिलहाल

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आठ अलग-अलग टीमों का गठन कर नया बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास के करीब आठ ठिकानों पर छापामार कर 22 महिलाओं और 17 लोगों को देह व्यापार में संलिप्तता के आरोप में पकड़ा है। 20 महिलाओं से पूछताछ में उन्हें यहां मजबूरी में देह व्यापार कराए जाने के बयान दर्ज कराए हैं, जबकि दो महिला संचालिका हैं, जो इनसे ये अनैतिक कार्य कराती थी। पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं सहित 17 लोगों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ मौका से भाग गए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 20 महिलाओं को पुलिस ने गवाह बनाया है।
-रमेश कुमार डीएसपी मुख्यालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article