{"_id":"6a6641a61e796c7ce702ea4d","slug":"police-personnel-pradeep-kumar-was-bid-a-tearful-farewell-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154455-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस कर्मचारी प्रदीप कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस कर्मचारी प्रदीप कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
तोशाम। बागनवाला निवासी पुलिस कर्मचारी प्रदीप कुमार की मौत के बाद रविवार को उन्हें पुलिस की टुकड़ी ने सलामी देकर और ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इससे पहले पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
इसके बाद शव को गांव बागनवाला लाया गया जहां पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार गांव बागनवाला निवासी 38 वर्षीय प्रदीप कुमार हरियाणा पुलिस में मुख्य सिपाही के पद पर तैनात थे। वह हिसार के सदर थाने में कार्यरत थे। पिछले करीब एक माह से वह मेडिकल रेस्ट पर चल रहे थे। शनिवार रात उनकी मौत हो गई।
मृतक प्रदीप कुमार के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।