फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police patrols in markets will be stepped up during the festive season, and the noose will be tightened around criminals.

Bhiwani News: त्योहारों पर बाजारों में बढ़ेगी पुलिस गश्त, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police patrols in markets will be stepped up during the festive season, and the noose will be tightened around criminals.
भिवानी। एसपी मयंक मिश्रा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को त्योहारों पर सुरक्षा बढ़ाने, अपराधियों की गिरफ्तारी और जन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सभी डीएसपी, सीआईए व अन्य अपराध शाखाओं के इंचार्ज, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज शामिल हुए। एसपी ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने तथा रात में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।
विज्ञापन

एसपी ने महिला विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई तथा स्कूलों-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इनमें डायल 112, साइबर अपराध से बचाव और पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी देने को कहा। साइबर ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार और संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। मोस्ट वांटेड, इनामी और उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। लंबित मामलों में साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी कर वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने पर जोर दिया।

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के दिए निर्देश
थाना यातायात सहित सभी थाना प्रभारियों को प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर जरूरी पुलिस ड्यूटी लगाने को कहा। बिना नंबर प्लेट या हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म और बुलेट बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।


पांच पुलिस अधिकारी नकद पुरस्कार से सम्मानित
एसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सीआईए-2 इंचार्ज उपनिरीक्षक दशरथ, साइबर सेल इंचार्ज एएसआई संजीत, सिविल लाइन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजय, बवानीखेड़ा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश और जूई कलां थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अजय को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed