{"_id":"648f5bf2b726d8f22a01be86","slug":"police-launched-night-domination-campaign-10-accused-arrested-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-829-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान, 10 आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान, 10 आरोपी किए गिरफ्तार
Mon, 19 Jun 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने शनिवार रात 10 बजे से रविवार अल सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस की 141 टीमों ने इस दौरान 167 स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से जांच की। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते, जुआ खेलते और नशा तस्करी करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ उनके क्षेत्र संबंधित थाना में जुआ अधिनियम, आबकारी अधिनियम और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
इस नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थान जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एटीएम इत्यादि जगहों पर जांच की। इसके अलावा मेन चौराहों पर नाकाबंदी करके वाहनों की भी जांच की। पुलिस ने अभियान के तहत 1550 वाहनों की चेकिंग की और 66 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा दो वाहनों को जब्त किया। पुलिस ने चार व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब का कारोबार करते हुए दबोचा है। उनके पास से पुलिस ने 95 बोतलें शराब की बरामद की। इसी प्रकार पुलिस ने पांच व्यक्तियों को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया और उनसे 36700 रुपये बरामद किए। वहीं एक व्यक्ति को 234 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक ने बताया कि पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगें। जिला के नागरिक बिना किसी डर के किसी भी समय पुलिस मदद के लिए संबंधित थाना, चौकी या जिला पुलिस कंट्रोल रूम या 112 डायल से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।