फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police increased surveillance in night patrol, checked 1940 vehicles

रात्रि गश्त में पुलिस ने चप्पा चप्पा पर बढ़ाई निगरानी, जांचे 1940 वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police increased surveillance in night patrol, checked 1940 vehicles
भिवानी। नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस की 80 फीसदी फोर्स ने सड़क पर उतरकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा निगरानी बढ़ाई। इस दौरान रात भर 1940 वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस का विशेष रात्रि गश्त अभियान शनिवार रात दस बजे से लेकर रविवार अल सुबह चार बजे तक चला। इस दौरान पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए और कई आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि जिला पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रात्रि गश्त अभियान चलाकर शनिवार रात दस बजे से रविवार चार बजे तक नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस की 148 चेकिंग टीमों ने अपने अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने अपने क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित 190 सार्वजनिक स्थल खंगाले। चेकिंग के दौरान 1940 वाहनों की जांच हुई और 26 वाहनों के चालान किए गए। एक वाहन इंपाउंड किया। इस दौरान दस लोगों को बिना लाइसेंस शराब रखते हुए भी गिरफ्तार किया वहीं उनके पास से 111 बोतल शराब बरामद की। जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को भी काबू किया। जिनके पास से पुलिस ने 20800 रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने विभिन्न मामलों में 14 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए समय-समय पर इस तरह के अभियान चला रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि आम नागरिक बिना किसी डर के किसी भी समय पुलिस से मदद लेने के लिए थाने व चौकी में जा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पुलिस कंट्रोल रूम या फिर डायल 112 पर भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed