फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police given three vichel, civil hospital, corona patient

कोरोना संक्रमितों को पुलिस की गाड़ियां पहुंचाएंगी अस्पताल

Wed, 05 May 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
police given three vichel, civil hospital, corona patient
भिवानी। अब कोरोना संक्रमितों को अस्पताल लाने और उन्हें घर ले जाने के लिए पुलिस विभाग की गाड़ियां इस्तेमाल की जाएंगी। इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन ने तीन नई इनोवा गाड़ियां स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराई हैं। इन गाड़ियों का संचालन भी पुलिस कर्मचारी ही करेंगे। जबकि कोरोना पीड़ितों को पुलिस विभाग की तरफ से मुफ्त परिवहन सेवा होगी। दरअसल, निजी अस्पतालों व प्राइवेट एंबुलेंस चालकों द्वारा मोटा किराया वसूली किए जाने के मामलों पर रोक लगाने और स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त एंबुलेंस न होने के चलते ये कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस विभाग की ओर से जिले में तीन नई इनोवा गाड़ी भेजी गई हैं। जिनका इस्तेमाल स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कोरोना संक्रमित रोगियों को समय पर उपचार दिलाने में किया जाएगा। ये तीनों ही गाड़ियां कोविड रोगियों के लिए बतौर एंबुलेंस सेवा में तैनात रहेंगी। भिवानी स्वास्थ्य विभाग के पास रेफरल ट्रांसपोर्ट सिस्टम में जीवन रक्षक एंबुलेंस के साथ सामान्य श्रेणी की करीब 45 एंबुलेंस हैं। मगर इनमें कुछ गाड़ियां चालू हालत में नहीं हैं, जबकि कुछ गाड़ियां काफी पुरानी भी हो चुकी हैं। पहले से ही इन गाड़ियों का इस्तेमाल सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने में किया जा रहा है। इसके अलावा छोटी एंबुलेंस के जरिए डिलिवरी के बाद जच्चा बच्चा को वापस घर ले जाने में हो रहा है।
विज्ञापन

इन नंबरों पर कॉल कर लें सुविधा का लाभ
कोरोना संक्रमित आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम भिवानी के नंबर 100, 01664-242744, 88140-11461 पर फोन कर इस सुविधा को नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के नंबरों के साथ 108 भी डायल कर सकते हैं। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इन वाहनों को चलाने वाले पुलिसकर्मी किसी भी संक्रमण के संपर्क में नहीं हैं और उन्हें ड्यूटी पर रहते हुए मास्क, दस्ताने पहनने, बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोने या सैनिटाइजर से साफ करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। चालक पुलिस कर्मियों को महामारी के दौरान किसी भी जोखिम से बचने के लिए आगे की सीट और पीछे की सीट के बीच एक पारदर्शी विभाजन बनाया गया है। यह केवल परिवहन सेवा है न कि एंबुलेंस। यदि रोगी गंभीर है और उसे पैरामेडिकल व्यक्ति, ऑक्सीजन की आवश्यकता है तो यह वाहन उपयुक्त नहीं है। लोगों से भी अपील है कि कोरोना महामारी के दौरान आपात स्थिति में एंबुलेंस न मिलने पर परिवहन के लिए पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::
पुलिस विभाग की इन इनोवा गाड़ियों को जरूरतमंद कोरोना संक्रमित रोगियों को उनके घर से अस्पतालों तक मुफ्त में पहुंचाने के लिए प्रयोग किया जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान एंबुलेंस की कमी के चलते पुलिस विभाग द्वारा यह परिवहन सेवा प्रदान की गई है। इन तीनों गाड़ियों को एंबुलेंस की कमी व निजी एंबुलेंस मालिकों द्वारा ज्यादा किराए की मांग को देखते हुए परिवहन के रूप में प्रयोग करने के लिए जिला सामान्य अस्पताल में उपलब्ध कराया है।
- अजीत सिंह पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed