फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police caught the miscreants in 30 hours but panic among the traders remains

Bhiwani News: पुलिस ने 30 घंटे में बदमाशों को पकड़ा पर व्यापारियों में दहशत बरकरार

Mon, 24 Jul 2023 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Jul 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Police caught the miscreants in 30 hours but panic among the traders remains
लोहारू (भिवानी)। कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग करने के दोनों बदमाशों को पुलिस ने 30 घंटे में पकड़ लिया। इसके बावजूद व्यापरियों में अभी भी दहशत बरकरार है। व्यापारियों ने प्रशासन से कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ ही बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि 20 मई को लोहारू के कपड़ा व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल के जरिये 30 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी मिली थी। फिर 15 दिन बाद बाजार में 11 व्यापारियों के नाम धमकी भरे पत्र मिलने से दहशत का माहौल बन गया। शनिवार शाम व्यापारी सुनील के बेटे यश पर दुकान में घुसकर दो बदमाशों द्वारा किए गए जानलेवा हमले ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवालिया निशान लगा दिया था। हालांकि पुलिस ने 30 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। व्यापारियों में अब भी अपनी सुरक्षा को लेकर दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से मिले शहर के व्यापारी
कपड़ा व्यापारी सुनील के साथ व्यापार मंडल प्रधान धनपत सैनी, संजय खंडेलवाल, प्रदीप तायल, जाकिर हुसैन, संतुराम और व्यापारी के कई रिश्तेदारों ने सोमवार को भिवानी में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोनों हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के प्रति संतुष्टि जाहिर की। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस गिरोह से जुड़े किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। व्यापारियों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed