फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police, arrested, seven criminal

अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने सात को किया काबू

Thu, 17 Sep 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
police, arrested, seven criminal
पुलिस ने पिछले एक पखवाड़े से नशीले पदार्थों की बिक्री, अवैध हथियार और अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। एसपी संगीता कालिया की अगुवाई में पुलिस की विभिन्न टीमों ने अवैध हथियारों के साथ सात लोगों को काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के छह केस दर्ज किए। छह देसी पिस्तौल, एक बंदूक और सात कारतूस बरामद किए। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में भी पुलिस ने एक केस दर्ज किया, जिस पर 230 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जुआ अधिनियम मामलों पर भी तत्परता से कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने जुआ खेलने के एक बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ कर 18 लोगों को काबू किया। वहीं उनके पास से दो लाख 53 हजार 900 रुपये की राशि भी बरामद की। एक्साइज एक्ट के मामलों में भी पुलिस ने 12 केस दर्ज किए। इसमें 325 अवैध शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें अपने इलाकों में अवैध रूप सें जुआ, सट्टा, नशा बेचने, अवैध हथियार व अन्य किसी अपराध के बारे मे जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित थाना में दें या पुलिस कंट्रोल रूम को दे। अपने इलाका में अपराध पर अंकुश लगाने मे पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed