फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police alert on Haryana-Rajasthan border, strictness increased at checkpoints

Bhiwani News: हरियाणा–राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट, नाके पर बढ़ाई सख्ती

Mon, 29 Dec 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police alert on Haryana-Rajasthan border, strictness increased at checkpoints
लोहारू में पिलानी रोड स्थित गौशाला के पास बैरिकेड पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाते पुलिस कर्मचारी। पुलि
भिवानी। लोहारू क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में पिलानी रोड स्थित गोशाला के पास हरियाणा–राजस्थान बॉर्डर पर बने पुलिस नाके पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। नाके पर वाहनों की सघन जांच के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने नाके पर अतिरिक्त लाइटें लगवाईं और बैरिकेड की व्यवस्था की ताकि कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान पुलिसकर्मी राजेश, दिनेश, रवि, जितेंद्र सैनी, हरवेंद्र, मेहर सिंह और अजय की मौजूदगी में आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए जिससे रात्रि के समय और कोहरे में वाहनों की दृश्यता बनी रहे और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। साथ ही नाके से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन के नंबर पुलिस डायरी में दर्ज किए गए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। जानकारी के अनुसार बॉर्डर पर स्थित इस पुलिस नाके पर बैरिकेड और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और संभावित हादसों को रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्द मौसम में कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह विशेष कदम उठाया गया है। इस मौके पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने लोहारू क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अन्य पुलिस नाकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वाहनों की जांच पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ की जाए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। थाना प्रभारी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नव वर्ष के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed